जुलाई 3, 2025 4:20 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस समय घाना में वहां की संसद को संबोधित कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस समय घाना में वहां की संसद को संबोधित कर रहे हैं। वहां सदन के अध्‍यक्ष और नेता सदन तथा नेता प्रतिपक्ष ने श्री मोदी का स्‍वागत किया। श्री मोदी ने कहा कि घाना की यात्रा उनके लिए सौभाग्‍य की बात है। उन्‍होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। श्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र एक...

जुलाई 3, 2025 4:18 अपराह्न

views 30

पाकिस्तान में मानवाधिकार संगठनों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचिस्तान के कई जिलों से लोगों को जबरन गायब किए जाने पर चिंता व्‍यक्‍त की है

पाकिस्तान में कई मानवाधिकार संगठनों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूचिस्तान के कई जिलों से छह लोगों को जबरन गायब किए जाने पर चिंता व्‍यक्‍त की है। बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग- पांक के अनुसार यह घटना पिछले दो दिनों में हुई है जब बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। मानवाधिक...

जुलाई 3, 2025 2:24 अपराह्न

views 15

क्रिकेट ने भारत तथा त्रिनिदाद और टौबेगो के बीच एक प्रभावशाली संबंध किया स्‍थापित

क्रिकेट ने भारत तथा त्रिनिदाद और टौबेगो के बीच एक प्रभावशाली संबंध स्‍थापित किया है।  इस सिलसिले में त्रिनिदाद और टौबेगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्‍पेन में स्थित क्‍वींस पार्क ओवल मैदान का स्‍थान काफी अहम है। इस मैदान ने भारतीय क्रिकेट खिलाडी सुनील गावस्‍कर का उदय देखा और वेस्‍ट इंडीज के ब्रायन लारा के ...

जुलाई 3, 2025 2:17 अपराह्न

views 29

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पहली बार विधायक बने किशोर बर्मन को किया शामिल

त्रिपुरा में मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पहली बार विधायक बने किशोर बर्मन को शामिल किया। श्री बर्मन, जो सिपाहीजाला जिले के नालचर निर्वाचन क्षेत्र से 2023 में त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्‍होंने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ल...

जुलाई 3, 2025 2:12 अपराह्न

views 28

दिल्ली में वन महोत्सव 2025 की हुई शुरुआत

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में महीने भर चलने वाले वन महोत्‍सव 2025 की आज शुरूआत हुई। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने एक पेड़ मां के नाम पहल के अंतर्गत पौधरोपण करके कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अभियान में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 70 लाख पेड़ लगाये जाएंगे। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने कहा क...

जुलाई 3, 2025 2:11 अपराह्न

views 18

तेज बारिश से उत्तराखंड में भूस्खलन, चारधाम यात्रा मार्ग बाधित

उत्तराखंड में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग के अलावा कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। कल रात सोनप्रयाग के पास 40 से अधिक केदारनाथ तीर्थयात्री फंस गए जिन्‍हें राज्‍य आपदा मोचन बल ने सुरक्षित निकाल लिया।

जुलाई 3, 2025 2:33 अपराह्न

views 11

भारत और घाना ने अपने संबंधों को व्‍यापक साझेदारी के स्‍तर तक बढ़ाने का फैसला किया; प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज घाना की संसद को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज घाना की संसद को संबोधित करेंगे। श्री मोदी घाना की राजधानी एक्रा में भारतीय समुदाय से बातचीत भी करेंगे। घाना की यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन श्री मोदी, एक्रा में न्‍क्रूम्‍हा संग्रहालय भी जाएंगे। यह वह स्‍थल है जहां क्‍वामे न्‍क्रूम्‍हा ने घाना की स्‍वाधीनता की घोषणा की...

जुलाई 3, 2025 2:34 अपराह्न

views 10

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने आतंकवाद पर भारत का समर्थन नहीं करने पर पश्चिमी देशों पर सवाल उठाया; आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक एकजुटता का आह्वान किया

विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने आतंकवाद पर भारत का समर्थन नहीं करने पर पश्चिमी देशों पर सवाल उठाया है। डॉ जयशंकर ने आतंकवाद से निपटने में अधिक एकीकृत वैश्विक सहयोग की जरूरत पर बल दिया। अमरीका के वाशिंगटन में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डॉ० जयशंकर ने कहा कि यह सच्‍चाई है कि अक्‍सर देश जब तक...

जुलाई 3, 2025 1:56 अपराह्न

views 14

तेलंगाना सरकार ने फार्मा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की

तेलंगाना सरकार ने संगारेड्डी जिले के पाशमिलारम में एक फार्मा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है। इस घटना में 40 लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। सीएसआईआर-आईआईसीटी के एमेरिटस वैज्ञानिक बी वेंकटेश्वर राव की अध्यक्षता वाली समिति विस्फोट के कारणों का पता लगाएगी। इस ...

जुलाई 3, 2025 1:50 अपराह्न

views 16

राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के एसपी और विभिन्न प्रक्षेत्र के डीआईजी के साथ बैठक कर मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर बलों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। डीजीपी ने सोशल मीडिया पर कड़ी...