जुलाई 5, 2025 11:37 पूर्वाह्न

views 18

करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

नई दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र में कल शाम विशाल मेगा मार्ट इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने के बाद मृतक लिफ्ट के अंदर फंस गया था। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने एक बताया कि आग बुझाने के लिए कुल 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

जुलाई 5, 2025 10:57 पूर्वाह्न

views 24

इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ ने प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों के विलय के खिलाफ दायर याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ ने कल प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों के विलय के खिलाफ दायर याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।  न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने सीतापुर की कृष्णा कुमारी समेत 51 स्कूली बच्चों की याचिकाओं पर लगातार दूसरे दिन सुनवाई पूरी की। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि राज्य सरकार का यह फ...

जुलाई 5, 2025 9:34 पूर्वाह्न

views 45

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में 3 दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। महोत्सव में देशभर के बागानों से चुनकर लाए गए 800 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आम महोत्सव न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाने का माध्यम है...

जुलाई 5, 2025 9:26 पूर्वाह्न

views 27

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आज सहकारी युवा संवाद को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आज सहकारी युवा संवाद को संबोधित करेंगे। भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी संबोधित करेंगे। अतिथियों एवं युवाओं के मध्य समावेशी एवं संवहनीय विकास में सहकारिता की भूमिका विषयक संवाद होगा। इस दौरान राज्...

जुलाई 5, 2025 9:24 पूर्वाह्न

views 28

ग्वालियर में आज समरसता कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे जौरासी गांव में अंबेडकर धाम का भूमि-पूजन

ग्वालियर में आज ‘समरसता कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जौरासी गांव में बनने वाले अंबेडकर धाम का भूमि-पूजन करेंगे। यह स्थल सामाजिक समरसता, न्याय और समानता के प्रतीक डॉ. अंबेडकर के विचारों का जीवंत केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं...

जुलाई 5, 2025 9:10 पूर्वाह्न

views 20

केरल में निपाह वायरस के दो नए मामले, कोझिकोड में युवती की मौत और मलप्पुरम में महिला का इलाज जारी

केरल में निपाह वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। कोझिकोड में 18 वर्षीय लड़की की एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम से मौत हो गई और मलप्पुरम में 38 वर्षीय महिला का इलाज चल रहा है। कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में स्वास्थ्य अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और निगरानी गतिविधियों को तेज कर दिया गया है।   ...

जुलाई 5, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 18

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर कर विधेयक को दी कानूनी मान्यता

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' के नाम से मशहूर अपने ऐतिहासिक नीति विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानूनी रुप दे दिया। इस विधेयक में राष्ट्रपति ट्रम्प के एजेंडे के प्रमुख हिस्सों को लागू करने का प्रावधान किया गया है, जिसमें कर कटौती, रक्षा खर्च में वृद्धि और आव्रजन पर कार्रव...

जुलाई 5, 2025 8:58 पूर्वाह्न

views 20

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लादिमिर ज़ेलेंस्की ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ फोन पर की बातचीत

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लादिमिर ज़ेलेंस्की ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की है। इस दौरान श्री ज़ेलेंस्की ने श्री ट्रंप को यूक्रेन की हवाई रक्षा क्षमताओं के बारे में बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि दोनों नेता यूक्रेन के वायु क्षेत्र को सुरक्षा...

जुलाई 5, 2025 8:54 पूर्वाह्न

views 9

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ कल 2 दिवसीय यात्रा पर केरल जाएंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ कल से केरल की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। सोमवार को उप राष्ट्रपति त्रिषूर जिले के गुरुवायूर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह नेशनल एडवांस्टड लीगल अध्ययन कोच्चि के विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ विचार विमर्श करेंगे। 

जुलाई 5, 2025 2:08 अपराह्न

views 12

शिमला के मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक अत्‍यधिक तेज वर्षा की चेतावनी जारी की

हिमाचल प्रदेश में शिमला के मौसम विभाग ने मानसून के और अधिक सक्रिय रहने के कारण अगले पांच दिनों तक अत्‍यधिक तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पिछले महीने 20 जून को प्रवेश किया था। पूरे राज्‍य में तेज वर्षा से सामान्‍य जनजीवन पर असर पड़ा है। इस दौरान बादल फटने,...