जुलाई 6, 2025 9:15 पूर्वाह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु गुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु गुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने दलाई लामा को प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दलाई लामा के संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान की भावना को प्रेरित किय...

जुलाई 6, 2025 9:10 पूर्वाह्न

views 14

हिमाचल प्रदेश में आज से नौ जुलाई तक के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में आज से नौ जुलाई तक के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तीन जिलों में 6 जुलाई को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्‍य के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  ऊना, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा में 8 जुलाई को ऑरेंज अलर...

जुलाई 6, 2025 9:09 पूर्वाह्न

views 11

अमरनाथ यात्रा के लिए आज तीर्थयात्रियों का पांचवा जत्‍था रवाना हुआ

कश्‍मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा के लिए आज सुबह 7 हजार 208 तीर्थयात्रियों का पांचवा जत्‍था जम्‍मू में भगवती नगर यात्री-निवास आधार-शिविर से रवाना हुआ। इनमें 5 हजार 258 पुरुष, 1 हजार 587 महिलाएं, 30 बच्‍चे, 277 साधु और 56 साध्वियां शामिल हैं। ये सभी तीर्थयात्री आज पहलगाम आधार शिविर पहुंचेंगे और वहां से ...

जुलाई 6, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 13

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का स्वर्ण स्वरूप ‘सुना बेशा’ समारोह आज पुरी में होगा आयोजित

ओडिशा में, भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का स्वर्ण स्वरूप 'सुना बेशा' समारोह आज शाम राजधानी पुरी में आयोजित होगा। इसमें भगवान को अद्भुत स्वर्ण आभूषणों से सजाया जाता है।     ओडिशा सरकार ने 'सुना बेशा'  के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इस भव्य आयोजन के लिए पुरी में 15 लाख ...

जुलाई 6, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्‍यात चिंतक और शिक्षाविद् डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्‍यात चिंतक और शिक्षाविद् डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि डॉक्‍टर मुखर्जी ने देश के सम्‍मान, मर्यादा और गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। श्री मोदी ने यह भी कहा कि डॉक्‍टर मुख...

जुलाई 6, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 25

नेपाल: एनयूपी ने केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया

नेपाल में नागरिक उन्मुक्ति पार्टी-एनयूपी ने केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया है। पार्टी की अध्यक्ष रंजीता श्रेष्ठ ने इस‍की घोषणा की। संसद में एनयूपी के चार सदस्य हैं और समर्थन वापसी से गठबंधन सरकार पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है। हाल ही में, पांच संस...

जुलाई 6, 2025 8:46 पूर्वाह्न

views 12

आज मुहर्रम है, पैगम्बर मुहम्मद के पोते हज़रत इमाम हुसैन और उनके शागिर्दों की शहादत की याद में मनाया जाता है यह दिन

आज मुहर्रम है। हमेशा यह दिवस पैगम्बर मुहम्मद के पोते हज़रत इमाम हुसैन और उनके शागिर्दों की शहादत की याद में मनाया जाता है जिन्होंने सत्य और न्याय के लिए करबला में अपनी जान गंवा दी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हज़रत इमाम हुसैन ने विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य पर अड...

जुलाई 6, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 26

क्रिकेट: आज जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

भारत के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन इंग्‍लैंड आज दूसरी पारी में तीन विकेट पर 72 रन से आगे खेलेगा। बर्मिंघम में इंग्‍लैंड को जीत के लिए अब भी 536 रन की आवश्‍यकता है। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।   भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषि...

जुलाई 6, 2025 8:33 पूर्वाह्न

views 33

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने अगले वर्ष होने वाले एएफसी एशियन कप के लिए क्‍वालिफाई किया

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एएफसी एशियन कप के लिए क्‍वालिफाई कर लिया है। प्रतियोगिता के क्‍वालिफॉयर में, ग्रुप-बी के चौथे और अंतिम मुकाबले में, भारत ने मेजबान थाईलैंड को दो-एक से पराजित किया।     भारत के लिए संगीता बासफोर ने दो गोल करके टीम को शानदार जीत ...

जुलाई 6, 2025 8:29 पूर्वाह्न

views 27

नीरज चोपड़ा ने प्रथम नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता का खिताब जीता

भाला फेंक स्पर्धा में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने प्रथम नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। कल बेंगलुरु में नीरज ने 86.18 मीटर तक भाला फेंका। केन्या के जूलियस येगो दूसरे और श्रीलंका के रुमेश पथिरगे तीसरे स्थान पर रहे।