जुलाई 7, 2025 1:25 अपराह्न

views 11

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज सुबह बारिश कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने आज कई क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जुलाई 7, 2025 12:26 अपराह्न

views 7

राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी, ब्रिक्‍स की अमरीका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले देशों पर लगाया जाएगा 10 प्रतिशत का अतिरिक्‍त शुल्‍क

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि उनका प्रशासन, ब्रिक्‍स की अमरीका विरोधी नीतियों के रूप में उल्‍लेखित देशों पर दस प्रतिशत का अतिरिक्‍त शुल्‍क लगाएगा। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में ट्रंप ने कहा कि इस नीति में कोई छूट नहीं दी जाएगी।   अमरीका द्वारा शुल्‍क में वृद्धि किए जाने संबंधी ब्र...

जुलाई 7, 2025 12:03 अपराह्न

views 8

झारखंड में हुई बारिश, राज्य के कई जिलों में तेज़ वर्षा का अनुमान

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज सुबह से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने रांची समेत 12 जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई है।   राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला...

जुलाई 7, 2025 11:48 पूर्वाह्न

views 12

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली भूस्खलन की जारी की चेतावनी

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में आज और कल भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने और तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।   संवेदनशील इलाकों में भारी वर्षा से भूस्खलन...

जुलाई 7, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 18

उत्तराखंड फायर सर्विस के जवानों ने विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स में जीते 9 पदक

अमरीका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में उत्तराखंड फायर सर्विस के जवानों ने पहली बार प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए कुल 9 पदक जीते। इस उपलब्धि से राज्य और देश दोनों का गौरव बढ़ा है।   प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के साढ़े आठ हजार से अधिक खिलाड़ि...

जुलाई 7, 2025 11:35 पूर्वाह्न

views 20

मुख्यमंत्री धामी ने जबरन धर्मांतरण और जनसांख्यिकीय बदलाव के खिलाफ कानूनी शिकायतों के लिए जनजागरूकता पर दिया जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबरन धर्मांतरण और जनसांख्यिकीय बदलाव के खिलाफ सरकार के प्रयासों के साथ जनसहयोग और कानूनी शिकायतों के लिए जनजागरूकता पर जोर दिया है।   देहरादून के गढ़ी कैंट में आयोजित ‘‘विकसित उत्तराखण्ड 2047-सामूहिक संवाद : पूर्व सैनिकों के साथ'' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दं...

जुलाई 7, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 40

राजकीय महाविद्यालयों में 117 अस्थायी योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में 117 अस्थायी योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह नियुक्तियां आउटसोर्स के माध्यम से की जाएंगी और चयन मेरिट व साक्षात्कार के आधार पर होगा। उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के बीच सहमति के बाद रोजगार प्रयाग पोर्टल पर प्राप्त ...

जुलाई 7, 2025 10:58 पूर्वाह्न

views 14

ब्रिक्स नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई

ब्राजील के रियो द जेनेरियो में ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के घोषणा-पत्र में 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। ब्रिक्‍स नेताओं ने सीमा पार से आतंकवाद, आतंकवाद को संरक्षण और आतंकी गतिविधियों के लिए वित्‍त-पोषण सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की प...

जुलाई 7, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 17

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कहा- आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लागू करने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद के शिकार लोगों और इसे शह देने वालों को एक स्तर पर नहीं रखा जा सकता। ब्राजील में ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में शांति और सुरक्षा सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा क...

जुलाई 7, 2025 1:10 अपराह्न

views 15

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बत्रा के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

देश वर्ष 1999 में करगिल युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान का स्‍मरण करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि करगिल युद्ध के दौरान उनकी बहादुरी और बलिदान राष्ट्र की सेव...