जुलाई 7, 2025 6:36 अपराह्न

views 24

सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने पत्र लिखकर संसद की समस्त कार्यवाहियों में सांकेतिक भाषा में व्याख्या की व्यवस्था करने का अनुरोध किया

संसद के मानसून सत्र से पहले चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर संसद की समस्त कार्यवाहियों में वास्‍तविक समय पर भारतीय सांकेतिक भाषा में व्याख्या की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।   श्री खंडेलवाल ने कहा है कि यह प्रस्ताव उन नागरिकों के लिए संस...

जुलाई 7, 2025 6:35 अपराह्न

views 19

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सामान्‍य तौर पर बादल छाए रहने और हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना

राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्‍सों में आज सुबह हल्‍की बूंदा-बांदी हुई। हालांकि दोपहर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के...

जुलाई 7, 2025 6:16 अपराह्न

views 32

मीथेन गैस के कारण तुर्की में 12 सैनिकों की मौत

इराक में एक गुफा की तलाशी के दौरान मीथेन गैस के कारण तुर्की के 12 सैनिकों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कल तलाशी और निकासी अभियान के दौरान कम से कम 19 सैनिक गैस के संपर्क में आए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।   ये जवान एक सैनिक के शव की तलाश कर रहे थे, जो मई 2022 में इराक में ...

जुलाई 7, 2025 5:56 अपराह्न

views 27

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक किलोग्राम से अधिक मात्रा में उच्‍च गुणवत्‍ता की हेरोइन जब्‍त की

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले एक अंतरराज्‍यीय गिरोह के दो सदस्‍यों को उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के शास्‍त्री पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलोग्राम से अधिक मात्रा में उच्‍च गुणवत्‍ता की हेरोइन जब्‍त की गई है, जिसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत पांच...

जुलाई 7, 2025 5:51 अपराह्न

views 34

प्रगति मैदान कॉरिडोर के अंतिम अधूरे अंडरपास का निर्माण कार्य मानसून के बाद शुरू किया जाएगा- प्रवेश साहिब सिंह

दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा है कि प्रगति मैदान कॉरिडोर के अंतिम अधूरे अंडरपास का निर्माण कार्य मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि केंद्र सरकार से इस कार्य के लिए जल्‍द ही अनुमोदन मिलने की संभावना है। यह अंडरपास - भैरो मार्ग से रिंग रोड को जोड़ने ...

जुलाई 7, 2025 5:09 अपराह्न

views 15

दानस तूफान के कारण ताइवान का मुख्य द्वीप तहस-नहस हो गया है

दानस तूफान के कारण ताइवान का मुख्य द्वीप तहस-नहस हो गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए। तूफान के कारण तेज़ हवाओं और बारिश से पेड़ों और कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है। परिवहन भी प्रभावित हुआ है। ताइवान में 144 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। मौसम विभाग के अनुसार आज रात तक तेज़...

जुलाई 7, 2025 4:42 अपराह्न

views 24

केन्द्र सरकार ने खनन क्षेत्र के विकास, जन कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं- केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी

केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने खनन क्षेत्र के विकास, जन कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। श्री रेड्डी आज जयपुर में 7 सितारा और 5 सितारा रेटिंग प्राप्त खदानों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री रेड्डी ने कहा कि सरकार ...

जुलाई 7, 2025 4:39 अपराह्न

views 49

आगामी जनगणना के दौरान स्व-गणना के लिए एक समर्पित वेब पोर्टल उपलब्ध होगा

आगामी जनगणना के दौरान स्व-गणना के लिए एक समर्पित वेब पोर्टल उपलब्ध होगा। यह पोर्टल जनगणना-2027 के दोनों चरणों के लिए उपलब्ध होगा। सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त ने कहा कि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। डेटा अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में मोबाइल ऐप का उपयोग करके...

जुलाई 7, 2025 3:04 अपराह्न

views 10

किसी भी देश को महत्वपूर्ण खनिजों, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखलाओं का अपने स्वार्थ के लिए हथियार के रूप में उपयोग नहीं करना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसी भी देश को महत्वपूर्ण खनिजों, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखलाओं का अपने स्वार्थ के लिए हथियार के रूप में उपयोग नहीं करना चाहिए।   रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संवाद सत्र में श्री मोदी ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों और प्रौद्योगिकी क...

जुलाई 7, 2025 3:04 अपराह्न

views 13

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादों की वैश्विक मांग को बढ़ावा दिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के घरेलू उपकरणों की प्रदर्शन क्षमता ने स्वदेशी रक्षा उत्पादों की वैश्विक मांग को बढ़ा दिया है। नई दिल्ली में आज नियंत्रक सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत के रक्षा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।   रक...