जुलाई 8, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 12

नागालैंड में अप्रत्याशित मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई

नगालैंड में समय से पहले आये मानसून ने राज्य में बडे पैमाने पर तबाही मचाई है। कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन से बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण- एसडीएमए के अनुसार उसे घरों, सड़कों, पुलों, धान के खेतों और झूम खेती के क्षतिग्रस्त होने की कई खबर...

जुलाई 7, 2025 9:20 अपराह्न

views 11

हफ्ते के पहले दिन बेंचमार्क घरेलू इक्विटी इंडेक्स का कारोबारी सत्र बिना किसी खास बदलाव के सपाट रहा

हफ्ते के पहले दिन बेंचमार्क घरेलू इक्विटी इंडेक्‍स का कारोबारी सत्र बिना किसी खास बदलाव के सपाट रहा। सेंसेक्‍स 10 अंकों की मामूली बढ़त और निफ्टी 25,461 पर सपाट रहा।

जुलाई 7, 2025 9:11 अपराह्न

views 36

अमरीका में मध्य टेक्सास के कुछ हिस्सों में बाढ़ के जोखिम के स्तर को बढा दिया गया है

अमरीका में मध्य टेक्सास के कुछ हिस्सों में बाढ़ के जोखिम के स्तर को बढा दिया गया है। मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार इसमें केर काउंटी के कुछ हिस्से और ग्वाडालूप और लानो नदी घाटियों के हिस्से शामिल हैं। मध्य टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 82 लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक लोग लापता हैं। ...

जुलाई 7, 2025 9:09 अपराह्न

views 16

नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2023-24 जारी किया

नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में पूर्वोत्तर क्षेत्र जिला सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2023-24 जारी किया। इसे नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार और भारत में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की स्थानीय प्रतिनिधि ...

जुलाई 7, 2025 9:07 अपराह्न

views 27

मुंबई में टाटा मेमोरियल अस्पताल ने आज बिम्सटेक देशों के लिए एक विशेष कैंसर देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया

मुंबई में टाटा मेमोरियल अस्पताल ने आज बिम्सटेक देशों के लिए एक विशेष कैंसर देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करना है। इस अवसर पर बिम्सटेक और सार्क के संयुक्त सचिव, सी.एस.आर. राम ने कहा कि यह पहल कैंसर देखभाल को बेहतर बनाने के साथ बिम्सटेक दे...

जुलाई 7, 2025 9:05 अपराह्न

views 28

मुंबई और आस-पास के इलाकों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है

मुंबई और आस-पास के इलाकों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। पालघर और रायगढ़ जिलों में भी दिन भर रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई। सिंधुदुर्ग जिले में बारिश कम होने के साथ आज थोड़ी धूप भी निकली। मौसम विभाग ने मुंबई में कल मध्यम बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग जिलों...

जुलाई 7, 2025 9:02 अपराह्न

views 970

बिहार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना-दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ, मालदा-लखनऊ और सहरसा-अमृतसर सहित चार नई अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा की है

बिहार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना-दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ, मालदा-लखनऊ और सहरसा-अमृतसर सहित चार नई अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा की है। सीमांचल के लिए एक नियमित जोगबनी-इरोड ट्रेन की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि एक हजार 156 करोड़ रुपये की लागत वाली 53 किलोमीटर लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन परि...

जुलाई 7, 2025 8:10 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन पर्यावरण, सीओपी-30 और वैश्विक स्वास्थ्य पर आयोजित सत्र में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन पर्यावरण, सीओपी-30 और वैश्विक स्वास्थ्य पर आयोजित सत्र में भाग लिया। श्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए जलवायु न्याय कोई विकल्प नहीं बल्कि नैतिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन के दौरान बोलीविया के राष्ट्र...

जुलाई 7, 2025 8:07 अपराह्न

views 31

अवैध खनन के चलते यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे यमुना क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।   मुख्यमंत्री का कहना है कि इस अवैध खनन के चलते यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं, जिससे बाढ़ का खतरा भी...

जुलाई 7, 2025 8:01 अपराह्न

views 39

दिल्ली सरकार ने राजधानी में रूफटॉप सोलर लगाने की शुरुआत की

दिल्ली सरकार ने बिजली के बिलों को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यूटिलिटी-लेड एग्रीगेशन मॉडल के अंतर्गत राजधानी में रूफटॉप सोलर लगाने की शुरुआत की है। यह पहल केंद्र सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा- निर्देशों के अनुरूप है और दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग द्वारा संचालित ...