जुलाई 9, 2025 12:34 अपराह्न

views 24

पूर्वी महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, नागपुर और वर्धा में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। कई सड़कें बंद हो गई हैं तथा नदियाँ और नाले उफान पर हैं। नागपुर नगर निगम और जिला आपदा प्रबंधन बचाव कार्य में जुटे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने नागपुर और वर्धा जिले में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में आ...

जुलाई 9, 2025 12:31 अपराह्न

views 19

संयुक्‍त अरब अमीरात ने गोल्डन वीज़ा के लिए एक लाख दिरहम में आजीवन निवास के दावों को बताया भ्रामक

संयुक्‍त अरब अमीरात में पहचान, नागरिकता, सीमा शुल्क और बंदरगाह सुरक्षा के लिए संघीय प्राधिकरण ने गोल्डन वीज़ा आवश्यकताओं को लेकर व्यापक भ्रम को दूर करने के लिए कदम उठाया है। कई भारतीय समाचार माध्यमों ने बताया था कि अनधिकृत परामर्श सेवाओं के माध्यम से केवल एक लाख दिरहम का भुगतान करके वहां आजीवन निवास...

जुलाई 9, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 20

सीबीआई ने 2002 से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से हिरासत में लिया, आज लाई जा रही है भारत

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमरीका में हिरासत में लिया है। उसे आज देश वापस लाया जा रहा है। मोनिका कपूर पर 2002 में आयात-निर्यात धोखाधड़ी का आरोप है और वह तब से फरार है।     सीबीआई ने कहा है कि कथित धोखाधड़ी के बाद मोनिका कपूर 1999 में अमरीका चली गई थी। उसने...

जुलाई 9, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 29

देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश और विदर्भ में आज अलग-अलग स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी अलग-अलग स्‍थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। देश के...

जुलाई 9, 2025 11:15 पूर्वाह्न

views 18

अमरीका द्वारा बांग्लादेशी वस्तुओं पर 35% शुल्‍क लागू करने की घोषणा, व्यापार क्षेत्र में बढ़ी चिंता

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की, बांग्लादेशी वस्तुओं पर 35% की नई दर की घोषणा से बांग्लादेश अनिश्चितता के दौर से गुज़र रहा है । यह दर अमरीका द्वारा की गई 37% की मूल घोषणा से केवल 2% कम है। नई दर पहली अगस्त से प्रभावी होगी। बांग्लादेश के अर्थशास्त्रियों और व्यापारिक दिग्‍गजों का मानना ​​है कि श्री...

जुलाई 9, 2025 10:19 पूर्वाह्न

views 20

नेपाल के रसुवा में अचानक आई बाढ़ में डूबे 9 लोगों के शव बरामद

नेपाल के रसुवा में सोमवार रात अचानक आई बाढ़ में डूबे नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। एक व्यक्ति का शव मंगलवार रात चितवन से बरामद किया गया। नेपाल पुलिस मुख्यालय के अनुसार उन्नीस और लोग लापता हैं। इनमें दो पुलिस कर्मी, 6 चीनी नागरिक और ग्यारह अन्य नागरिक शामिल हैं।

जुलाई 9, 2025 10:15 पूर्वाह्न

views 17

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंन्यामिन नेतन्याहू से की मुलाकात, गज़ा में चल रहे युद्ध पर हुई चर्चा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंन्यामिन नेतन्याहू से दूसरी बार मुलाकात कर गज़ा में चल रहे युद्ध पर चर्चा की हैं। दोनों नेताओं की यह बैठक राष्ट्रपति ट्रंप के दूत स्टीवेन विटकॉफ के इस बयान के बाद हुई है कि इस्राइल और हमास साठ दिन के संघर्ष-विराम पर राजी हो सकते हैं। &nb...

जुलाई 9, 2025 10:07 पूर्वाह्न

views 22

आर्टिस्टिक जिम्‍नास्टिक्‍स वर्ल्‍ड चैंपियनशिप 19 से 25 अक्‍टूबर तक जकार्ता में होगी

आर्टिस्टिक जिम्‍नास्टिक्‍स वर्ल्‍ड चैंपियनशिप इस वर्ष 19 से 25 अक्‍टूबर तक पहली बार इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित होगी। यह पहला मौका है जब इस प्रतिस्‍पर्धा की मेजबानी कोई दक्षिण-पूर्व एशियाई देश करेगा।          इस विश्‍व चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए 86 देश पंजीकरण करा चुके हैं।

जुलाई 9, 2025 10:05 पूर्वाह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ तीर्थयात्रा के शुरुआती छह दिनों में एक लाख से अधिक भक्तों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ तीर्थयात्रा के शुरुआती छह दिन में एक लाख 11 हजार से अधिक भक्त पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। कल 18 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि पहलगाम और बालताल- दोनों मार्गों पर यात्रा...

जुलाई 9, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 13

भारत- ब्राजील अगले पांच वर्षों में अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर हुए सहमत, पीएम मोदी ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की चार दिन की ब्राज़ील यात्रा सम्‍पन्‍न हो गई है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने स्‍पष्‍ट शब्दों में कहा कि ग्‍लोबल साउथ के देशों को सम्‍मानजनक स्‍थान दिलाने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थाओं में सुधार की आवश्‍यकता है। श्री मोदी ने इन संस्थाओं में शासन व्‍यवस्‍था, मताधिकार...