जुलाई 9, 2025 4:18 अपराह्न

views 31

वडोदरा में पुल ढहने की दुखद घटना की जांच के आदेश

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के वडोदरा में पुल ढहने की दुखद घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज गांधीनगर में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। श्री पटेल ने पुल ढहने के संबंध में अधिकारि...

जुलाई 9, 2025 4:19 अपराह्न

views 30

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नामीबिया की राजधानी विंडहोक के स्टेट हाउस में राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और नामीबिया के राष्‍ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के बीच नामीबिया की राजधानी विंडहोक के स्टेट हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। वार्ता में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करके दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गय...

जुलाई 9, 2025 3:56 अपराह्न

views 24

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने तेलंगाना सरकार को किसानों की वास्तविक माँग को पूरा करने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने तेलंगाना सरकार को किसानों की वास्तविक माँग को पूरा करने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है और अधिकारियों से आवश्यकतानुसार यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। कल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली में श्री नड्डा से मु...

जुलाई 9, 2025 3:05 अपराह्न

views 33

भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान राजस्थान के चूरू जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है

भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान राजस्थान के चूरू जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। चूरू के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से दो शव बरामद किए गए हैं।

जुलाई 9, 2025 3:02 अपराह्न

views 29

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गाजा में बिना शर्त युद्धविराम का आह्वान किया है

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गाजा में बिना शर्त युद्धविराम का आह्वान किया है। ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए उन्होंने ब्रिटेन से फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने के लिए फ्रांस के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।     श्री मैक्रों ने कहा कि द्विराष्‍ट्र समाधान और फ़िलिस्त...

जुलाई 9, 2025 2:09 अपराह्न

views 87

महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए बाइक-टैक्सी नियम, सिर्फ इलेक्ट्रिक दोपहिया को अनुमति

महाराष्‍ट्र सरकार ने महाराष्‍ट्र बाइक-टैक्‍सी के नये नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इसके अनुसार रैपिडो और उबर जैसी सेवाएं अब आरटीओ में पंजीकरण के बाद इलेक्ट्रिक बाइक-टैक्‍सी चला सकेंगे। नए ढांचे के अंतर्गत केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की अनुमति है। इन कंपनियों को कम से कम 50 इलेक्ट्रिक वाहन रखने ह...

जुलाई 9, 2025 2:07 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाँच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुँचे, नामीबिया के राष्ट्रपति से करेंगे प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपनी पाँच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुँचे । वे नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेतुम्बो नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर वहां गए हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है और लगभग तीन दशकों के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री की नामीब...

जुलाई 9, 2025 2:06 अपराह्न

views 24

देश में आतंकी हमले के लिए सामग्री की खरीद में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया : एफएटीएफ 

वैश्विक आतंकवाद वित्तपोषण निगरानी संस्था, वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने कहा है कि भारत में आतंकवादी हमले के लिए सामग्री की खरीद में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मंदिर में हुए आतंकवादी हमलों के सिलसिले  में यह बात सामने आई। &...

जुलाई 9, 2025 1:57 अपराह्न

views 46

भारत-इंग्लैंड चौथा महिला टी20 मुकाबला आज रात 11 बजे से, भारत को 2-1 की बढ़त

क्रिकेट में, भारतीय महिला टीम आज रात इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20 मुकाबला खेलेगी। भारत यह मैच जीतकर सीरीज़ अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। यह मैच मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम प्रतियोगिता में 2-1 से आगे है।

जुलाई 9, 2025 1:46 अपराह्न

views 12

अवैध प्रवास मार्गों की जांच में ईडी की पंजाब-हरियाणा के 11 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय इस साल फरवरी में अमरीका से निर्वासित अवैध प्रवासियों से जुड़े अवैध रास्‍तों के मामले में अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 11 स्थानों पर तलाशी ले रहा है। इस मामले की जांच पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों द्वारा अमरीका जाने के इच्छुक विभिन्न व्यक्ति...