जुलाई 10, 2025 11:10 पूर्वाह्न

views 18

उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को दी गई वित्तीय स्वीकृति

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय समिति की बैठक में राज्य के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 334 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में पौड़ी जिले के गणियागांव और देवार गांवों में एनसीसी अकादमी के निर्माण के लिए लगभग 76 करोड़ रुपये मंजूर क...

जुलाई 10, 2025 11:09 पूर्वाह्न

views 16

कर्नाटक के बेंगलुरु में पाँच जगहों पर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर्नाटक के विधायक एस.एन. सुब्बा रेड्डी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर अघोषित विदेशी परिसंपत्तियां रखने के आरोपों के सिलसिले में बेंगलुरु में पाँच जगहों पर तलाशी ले रहा है। आरोपियों के आवास और व्यावसायिक संस्थाओं के साथ-साथ उनके प्रमुख सहयोगियों की भी तलाशी ली जा...

जुलाई 10, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

आज देश भर में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं।"

जुलाई 10, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 57

फुटबॉल: फीफा क्लब विश्व कप 2025 में पीएसजी ने सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड को 4-0 से हराया

फीफा क्लब विश्व कप 2025 में, पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने कल न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड को 4-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ, पीएसजी रविवार को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में चेल्सी से खिताबी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 ...

जुलाई 10, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 16

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

  दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आज सवेरे रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।

जुलाई 10, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 15

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को प्रस्तावित नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए

  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को वाशिम, भंडारा, अंबरनाथ और पालघर में प्रस्तावित नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अंतर-विभागीय समन्वय पर ज़ोर देते हुए, श्री फडणवीस ने निर्देश दिया कि परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता दी ज...

जुलाई 10, 2025 9:25 पूर्वाह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपनी पाँच देशों की सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली पहुंचे

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया की अपनी पाँच देशों की यात्रा के बाद आज नई दिल्ली लौट आए हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान भारत के साथ संबंधों को और मज़बूत करने के लिए इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत की। श्री मोदी ने रियो डी जेन...

जुलाई 10, 2025 8:54 पूर्वाह्न

views 14

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्‍प ने पांच अफ्रीकी राष्‍ट्रों के नेताओं से मुलाकात की

  अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्‍प ने कल पांच अफ्रीकी राष्‍ट्रों- गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, लाइबेरिया, मॉरिटानिया और सेनेगल के नेताओं से मुलाकात की। अमरीका अब अफ्रीका महाद्वीप के प्रति अपनी नीति सहायता से व्‍यापार की ओर बदल रहा है। श्री ट्रंप ने कहा कि अफ्रीका में अपार आर्थिक संभावनाएँ हैं। उन्होंने क...

जुलाई 10, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 12

श्री अमरनाथ यात्रा: तीर्थयात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

  श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 7307 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 5534 पुरुष, 1586 महिलाएं, 25 बच्चे, 138 साधु और 24 साध्वियाँ शामिल हैं। इनमें से 3081 तीर्थयात्री सुबह सवा तीन बजे बालटाल आधार शिविर और 4...

जुलाई 10, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 19

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आठ देशों से आयात पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आठ देशों- ब्राज़ील, श्रीलंका, अल्जीरिया, इराक, लीबिया, फिलीपींस, मोल्दोवा और ब्रुनेई- से आयात पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ये टैरिफ एक अगस्त से लागू होंगे। ब्राज़ील पर सबसे ज़्यादा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा इन देशों के ने...