जुलाई 12, 2025 9:08 पूर्वाह्न

views 16

विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना के संबंध में 15 पन्‍नों की प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट जारी की

विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो (ए.ए.आई.बी.) ने पिछले महीने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना के संबंध में 15 पन्‍नों की प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट कल रात जारी कर दी । इस दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में घटनाक्रम और एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान ए.आई.-171 की ईंजन की स्थिति की जा...

जुलाई 12, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 21

मराठा सैन्य परिदृश्य को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया

भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। इस प्रतिष्ठित उपलब्धि को हासिल करने वाला यह देश का 44वां प्रमुख स्थल बन गया है। पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र के दौरान कल शाम इसकी घोषणा की गई।       प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...

जुलाई 12, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 14

रेल मंत्रालय ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, कुशल और तकनीक संगत बनाने के उद्देश्‍य से किये कई सुधार

रेल मंत्रालय ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, कुशल और तकनीक संगत बनाने के उद्देश्‍य से कई सुधार किये हैं। उम्‍मीदवारों की सुविधा के लिये कई उपाय लागू किए गए हैं, जिनमें एक ही बार में पंजीकरण व्‍यवस्‍था शामिल है। इसके माध्‍यम से पूरी भर्ती के दौरान आवेदन प्रक्रिया सरल हो जाएगी। मंत्रालय ने एक बयान में...

जुलाई 12, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 85

बिहार: लगभग 7 करोड़ 90 लाख मतदाताओं में से 74 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने गणना फॉर्म जमा किए

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार में मतदाता सूची के जारी विशेष सघन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान लगभग सात करोड़ नब्‍बे लाख मतदाताओं में से 74 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं। आयोग ने कहा है कि यह फॉर्म 25 जुलाई तक जमा किए जा सकते हैं।       आयोग ने कहा है कि विशेष सघन पुन...

जुलाई 12, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 17

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स पोर्टल पटाखों की ऑनलाइन बिक्री तत्काल बंद करें: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स पोर्टलों से पटाखों की ऑनलाइन बिक्री तत्काल बंद करने को कहा है। पुलिस ने पोर्टलों को पटाखों की सूची न लगाने और दिल्ली में ग्राहकों के लिए इस तरह कह सेवाएँ बंद करने का निर्देश दिया गया है।     उन्हें पटाखों की बिक्री और आप...

जुलाई 12, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 21

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल के दो दिन के दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल के दो दिन के दौरे पर कल रात तिरुवनंतपुरम पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्री शाह आज राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे आज सुबह तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नए प्रदेश मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। ...

जुलाई 11, 2025 10:30 अपराह्न

views 11

बुल्गारिया की गठबंधन सरकार राष्ट्रीय असेंबली में चौथे अविश्वास प्रस्ताव से बच गई

बल्‍गारिया में प्रधानमंत्री रोसेन जेलियाज़कोव के नेतृत्व वाली छह महीने पुरानी गठबंधन सरकार  आज नेशनल असेंबली में चौथा अविश्वास प्रस्ताव गिराने में सफल रही। विपक्षी दलों के इस अविश्‍वास प्रस्ताव को 240 सीटों वाली असेंबली में केवल 83 वोट मिले। असेंबली के कुल 131 सदस्यों ने प्रस्ताव के विरूद्ध मतदान कि...

जुलाई 11, 2025 10:20 अपराह्न

views 16

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से पटाखों की ऑनलाइन बिक्री तुरंत बंद करने का आग्रह किया

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से पटाखों की ऑनलाइन बिक्री तत्काल बंद करने को कहा है। पुलिस ने प्लेटफॉर्म्स पर पटाखों की सूची न लगाने और दिल्ली में ग्राहकों के लिए ऐसी सेवाएँ बंद करने का निर्देश दिया है।   उन्हें पटाखों की बिक्री और आपूर्ति पर ...

जुलाई 11, 2025 10:18 अपराह्न

views 12

हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में 3.7 तीव्रता का भूकंप

हरियाणा के झज्जर में आज शाम भूकंप आने से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीन दशमलव सात मापी गई।   राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

जुलाई 11, 2025 10:15 अपराह्न

views 13

श्री अमरनाथ जी यात्रा शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से जारी है

तीन जुलाई से शुरू हुई 38 दिवसीय वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा, कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालतल रास्‍तों से शांतिपूर्वक जारी है। यह यात्रा 9 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।   तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्...