जनवरी 6, 2026 7:21 अपराह्न

views 50

प्रधानमंत्री के प्रमुख तंत्र प्र‍गति ने 50वीं बैठक के साथ महत्‍वपूर्ण उपलब्‍धि हासिल की

सक्रिय सुशासन और योजनाओं के समयबद्ध कार्यान्‍वयन के लिए प्रधानमंत्री के प्रमुख तंत्र प्र‍गति ने अपनी 50वीं बैठक के साथ महत्‍वपूर्ण उपलब्‍धि हासिल की है। प्रधानमंत्री ने 2015 में इस तंत्र का शुभारंभ किया था। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री की सीधी समीक्षा के कारण बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की समयबद्ध नि...

जनवरी 6, 2026 2:33 अपराह्न

views 82

घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट का दौर जारी

  घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक - सेंसेक्स और निफ्टी आज दोपहर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अंतिम समाचार मिलने तक सेंसेक्स 464 अंक गिरकर 84,976 पर और निफ्टी 94 अंक गिरकर 26,157 पर कारोबार कर रहे थे।

जनवरी 6, 2026 2:20 अपराह्न

views 162

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम की प्रशंसा की 

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 देश के ग्रामीण विकास परिदृश्य में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा और यह एक विकसित भारत की नींव रखेगा। लखनऊ के लोक भवन में वर्ष की पहली मंत्रिमंडल बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के इस निर्ण...

जनवरी 6, 2026 2:25 अपराह्न

views 141

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ ने दीपथून स्‍तंभ पर दीपक जलाने की अनुमति का आदेश बरकरार रखा 

मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ ने तिरुप्पारनकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्‍तंभ पर दीपक  प्रज्ज्वलित करने की अनुमति देने वाले आदेश को बरकरार रखा है।   न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और के.के. रामकृष्णन की खंडपीठ ने कहा कि जिस स्थान पर दीपथून नामक पत्थर का स्तंभ है, वह भगवान सुब्रमण्यम स्वामी ...

जनवरी 6, 2026 2:27 अपराह्न

views 72

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और ओडिया की 55 दुर्लभ साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज देश की पांच शास्त्रीय भाषाओं - तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और ओडिया - की 55 दुर्लभ साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया। इन पुस्तकों का प्रकाशन केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान द्वारा किया गया है।     नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में श्री प्रधान ने कहा कि भारती...

जनवरी 6, 2026 4:50 अपराह्न

views 92

बांग्लादेश के नरसिंगदी में 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की हत्या

बांग्लादेश के नरसिंगदी शहर में अज्ञात हमलावरों ने एक 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नरसिंगदी जिले में किराना व्यापारी मोनी चक्रवर्ती की हत्या से पूरे बांग्लादेश में भय और आक्रोश बढ़ गया है। मोनी की हत्या थोड़े ही समय में इस तरह की चौथी घटना है।    बांग्लादेश पुलिस के अनुसार...

जनवरी 6, 2026 1:49 अपराह्न

views 57

मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंचे लक्ष्य सेन 

    भारत के लक्ष्य सेन ने मलेशिया के कुआलालंपुर में मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर पुरूष सिंगल्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।     उनका अगला मुकाबला फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव या हांगकांग के ली चेउक यिउ से होगा। वहीं, महिला सिंगल्स में मालविक...

जनवरी 6, 2026 1:46 अपराह्न

views 46

एआई से मानव जीवन में आ रहा है बड़ा बदलाव: केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यानी यांत्रिक मेधा से मानव जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। श्री प्रसाद आज जयपुर में क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यांत्रिक मेधा का उपयोग अब सभी क्षेत्रों...

जनवरी 6, 2026 1:41 अपराह्न

views 61

पंजाब पुलिस ने संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में एक नाबालिग को हिरासत में लिया

    पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती ज़िले पठानकोट में एक 14 वर्षीय नाबालिग को जम्मू के संवेदनशील रक्षा प्रतिष्ठानों के वीडियो और तस्वीरें पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के एजेंटों सहित अपने सहयोगियों से साझा करने के आरोप में हिरासत में लिया है। नाबालिग, पिछले एक साल से अधिक समय से ऑ...

जनवरी 6, 2026 1:33 अपराह्न

views 29

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की भारतीय रेलवे खानपान तथा पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) घोटाला मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने सीब...