जुलाई 13, 2025 1:40 अपराह्न

views 25

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चार लोगों को किया राज्यसभा के लिए नामित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रख्यात वकील उज्ज्वल देवराव निकम, सामाजिक कार्यकर्ता सदानंदन मास्टर, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और इतिहासकार एवं शिक्षाविद मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में इस निर्णय की जानकारी दी।

जुलाई 13, 2025 1:28 अपराह्न

views 14

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की

सिंगापुर की यात्रा पर गए विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री जयशंकर ने कहा कि सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में है।     एक सोशल मीडिया पोस्ट में, विवियन बालाकृष्णन ने कहा कि जैसे-जैसे दु...

जुलाई 13, 2025 1:22 अपराह्न

views 17

ईरान पहले भी अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत के लिए तैयार रहा है और आगे भी रहेगा: सईद अब्बास अराग़ची

ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराग़ची ने कहा है कि ईरान पहले भी अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत के लिए तैयार रहा है और आगे भी रहेगा। कल कई देशों के राजदूतों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने यह गारंटी मांगी कि बातचीत दोबारा शुरु होने पर अमरीका या उसके मित्र देश ईरान पर युद्ध नहीं थोपें...

जुलाई 13, 2025 1:05 अपराह्न

views 18

रेत और धूलभरी आंधी से 150 से अधिक देशों के 33 करोड़ से अधिक लोग पीड़ित होते हैं: विश्व मौसम विज्ञान संगठन

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा है कि रेत और धूलभरी आंधी से 150 से अधिक देशों के 33 करोड़ से अधिक लोग पीड़ित होते हैं। संगठन का कहना है कि वर्ष में लगभग दो अरब टन धूल हवा में फैलती है और इससे स्‍वास्‍थ्‍य, अर्थव्‍यवस्‍था और पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है।       अस्‍सी प्रतिशत से अधिक धूल का स्रोत...

जुलाई 13, 2025 12:59 अपराह्न

views 47

दक्षिण प्रशांत सागर में स्थित न्यू कैलेडोनिया होगा फ्रांस का नया राज्य

दक्षिण प्रशांत सागर में स्थित न्यू कैलेडोनिया फ्रांस का नया राज्य होगा। इस संबंध में कल पेरिस में हुए समझौते के अनुसार न्यू कैलेडोनिया के नागरिकों को फ्रांस की नागरिकता भी दी जाएगी। समझौते के अनुसार, न्यू कैलेडोनिया के साथ निकेल प्रसंस्करण समझौते का नवीकरण भी किया जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल...

जुलाई 13, 2025 12:58 अपराह्न

views 29

आज चेल्सी और पेरिस सेंट-जर्मेन के बीच खेला जाएगा फीफा क्लब विश्व कप फ़ुटबॉल का खिताबी मुकाबला

अमरीका में, फीफा क्लब विश्व कप फ़ुटबॉल का खिताबी मुकाबला आज चेल्सी और पेरिस सेंट-जर्मेन के बीच खेला जाएगा। यह मैच रात साढे 12 बजे से खेला जाएगा। क्लब विश्व कप में यह दोनों टीमों का पहला मुकाबला है। चेल्सी ने 2021 में फीफा क्लब विश्व कप जीता था और 2012 में उप-विजेता रही थी। पेरिस सेंट-जर्मेन पहली बार...

जुलाई 13, 2025 12:57 अपराह्न

views 17

डोनाल्ड ट्रम्प ने मैक्सिको और यूरोपीय संघ से होने वाले आयात पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मैक्सिको और यूरोपीय संघ से होने वाले आयात पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह दर पहली अगस्त से प्रभावी होगी। श्री ट्रम्प ने कहा कि व्यापार घाटा अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा है।       27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ ने 30 प्रतिशत शुल्क ...

जुलाई 13, 2025 12:55 अपराह्न

views 14

श्रीलंका की प्रधानमंत्री और कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने श्रीलंका में अनुराधापुरा में 90 आवासों का किया उद्घाटन

श्रीलंका की प्रधानमंत्री और कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने कल श्रीलंका में अनुराधापुरा में 90 आवासों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री अमरसूर्या ने वंचित समुदायों के उत्थान के लिए भारत की सहायता के प्रति आभार व्यक्त किया। उच्चायुक्त श्री संतोष झा ने बताया कि भारत सरकार श्रीलंका में रेलवे सहि...

जुलाई 13, 2025 10:23 पूर्वाह्न

views 14

तेनज़िंग नॉर्गे राष्ट्रीय एडवेंचर पुरस्कार के लिए नामांकन शुरु

तेनज़िंग नॉर्गे राष्ट्रीय एडवेंचर पुरस्कार के लिए नामांकन शुरु हो गए हैं। यह पुरस्कार युवाओं में चुनौतीपूर्ण माहौल में एडवेंचर, जोखिम लने के साहस, टीम भावना से काम करने की प्रवृत्ति और क्विक रिफ्लेक्स में असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार भूमि, हवा और जल में एडवेंचर के अलावा एडवेंचर ...

जुलाई 13, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 48

पोलैंड की इगा स्वियातेक ने पहली बार विंबलडन का महिला सिंगल्स खिताब जीता

विश्व की चौथे नंबर की टेनिस खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियातेक ने पहली बार विंबलडन का महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया है। लंदन में एकतरफा मुकाबले में उन्होंने 13वीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हरा दिया। यह स्वियातेक का छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है।        उधर, ब्रिटेन के जूलियन कैश और लॉयड...