जुलाई 16, 2025 12:51 अपराह्न

views 22

श्रीलंका के 14 राजनीतिक दलों के 24 सदस्‍यीय शिष्‍टमंडल ने नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विक्रम मिसरी से भेंट की

श्रीलंका के 14 राजनीतिक दलों के 24 सदस्‍यीय शिष्‍टमंडल ने आज नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विक्रम मिसरी से भेंट की। बैठक के दौरान विदेश सचिव ने भारत-श्रीलंका भागीदारी को बढ़ाने के लिए भावी रूप-रेखा तैयार करने में हितधारकों के रूप में शिष्‍टमंडल के योगदान की सराहना की। सोशल मीडिया पोस्‍ट पर विदेश मंत्राल...

जुलाई 16, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 18

64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आज से रांची में

64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आज से रांची में शुरु हो रही है। 19 जुलाई तक चलने वाली यह प्रतियोगिता प्रैक्टिस खेलगांव और बीआईटी मेसरा के मैदान में होगी। इसमें पांचों प्रमंडलों के विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जुलाई 16, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 24

देवघर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित

देवघर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। शहरी इलाके में जल-जमाव की समस्या पैदा हो गई है। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनासी डैम का जल निकासी द्वार टूट जाने के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं। कई गांवों के सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गये हैं। पुनासी, छोटकी खड़खाड़, पंडर...

जुलाई 16, 2025 10:52 पूर्वाह्न

views 21

मौसम विभाग ने आज गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रांची, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दि...

जुलाई 16, 2025 10:52 पूर्वाह्न

views 16

दलमा स्थित शिवमंदिर आने वाले  श्रद्धालुओं से वन विभाग द्वारा शुल्क लेने का विरोध

सरायकेला-खरसांवा जिले के दलमा स्थित शिवमंदिर आने वाले  श्रद्धालुओं से वन विभाग द्वारा शुल्क लेने का विरोध शुरु हो गया है। विभिन्न हिन्दू संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया  है। इस बीच जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएफओ को पैदल श्रद्धालुओं से शूल्क नहीं वसू...

जुलाई 16, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 18

सावन के पवित्र मास में कांवरियों का देवघर और बासुकीनाथ पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी

सावन के पवित्र मास में कांवरियों का देवघर और बासुकीनाथ पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसे लेकर प्रशासन सतर्क है। इस सिलसिले में संथाल परगना के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने जामताड़ा में जिले के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा न...

जुलाई 16, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 28

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत नव नियोजित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत नव नियोजित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर मिशन के निदेशक सह  कार्यपालक पदाधिकारी शैलेन्द्र लाल ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा रचनात्मक क्षेत्र में लगायें। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास को ...

जुलाई 16, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 17

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय और केन्द्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई

झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने को लेकर नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय और केन्द्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामी...

जुलाई 16, 2025 2:02 अपराह्न

views 15

झारखंड: बोकारो जिले में काशी लुगु पर्वतमाला के काशीटांड़ जंगल में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्‍सली मारे गए

झारखंड में बोकारो जिले के जागेश्‍वर विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत काशी लुगु पर्वतमाला के काशीटांड़ जंगल में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में दो नक्‍सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान उस समय शहीद हो गया जब उसे गंभीर रूप से घायल होने के बाद बोकारो जिले के जंगल से रांची...

जुलाई 16, 2025 9:42 पूर्वाह्न

views 29

सीबीआई ने सीसीएल के अधिकारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

सीबीआई रांची की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने सीसीएल के अधिकारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सीसीएल की  गिद्धी- ए- कोलियरी में लिफ्टर  और  ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली को लेकर प्राथमिकी  दर्ज की गयी थी। चारों को सीबीआइ की रांची स्थित विशेष अदालत में पे...