जुलाई 17, 2025 1:51 अपराह्न

views 18

कर्नाटक में दक्षिणी कन्‍नड़, उडुपी और कोडागू में मूसलाधार बारिश के कारण ओरेंज अलर्ट जारी

कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से दक्षिणी कन्‍नड़, उडुपी और कोडागू में मूसलाधार बारिश के कारण ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में प्रशासन ने स्‍कूलों और आंगनवाडी केन्‍द्रों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। दक्षिणी कन्‍नड़ के मुख्‍यालय मंगलूरू में कल रात 206 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। तेज हवाओं के 4...

जुलाई 17, 2025 1:50 अपराह्न

views 19

शतरंज: भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंदा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया

  शतरंज में किशोर भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंदा ने लास वेगास में फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। 19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कल रात चौथे राउंड के एक प्रभावशाली मुकाबले में नॉर्वेजियन चै...

जुलाई 17, 2025 2:12 अपराह्न

views 57

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किये; इंदौर को लगातार 8वें वर्ष सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिला

इंदौर ने लगातार आठवें वर्ष भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब बरकरार रखा है। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में सूरत दूसरे स्थान पर रहा, जबकि नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नौवें संस्करण के पुरस्कार आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह म...

जुलाई 17, 2025 1:37 अपराह्न

views 14

आईएनएस नीलगिरि आज पहली बार चेन्नई बंदरगाह के लिए रवाना हुआ

नीलगिरि श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट का प्रमुख पोत, आईएनएस नीलगिरि आज पहली बार चेन्नई बंदरगाह के लिए रवाना हुआ। प्रोजेक्ट 17ए के तहत देश में निर्मित आईएनएस नीलगिरि, पोत निर्माण और समुद्री क्षमताओं में भारत की बढ़ती दक्षता का प्रमाण है। यह युद्धपोत अत्याधुनिक हथियारों और सेंसरों से लैस है।...

जुलाई 17, 2025 1:36 अपराह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। बिहार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोतीहारी में सात हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत वाली विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। ये परियोजनाएं रेलवे, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्‍स्‍य उद्योग, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ...

जुलाई 17, 2025 2:10 अपराह्न

views 52

बिहार सरकार की विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के उपभोक्‍ताओं को 125 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा

बिहार सरकार ने राज्‍य में सभी उपभोक्‍ताओं को अगले महीने की पहली तारीख से सवा सौ यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार...

जुलाई 17, 2025 12:32 अपराह्न

views 17

सीरिया के सरकारी अधिकारियों और स्‍वेदा के दक्षिणी प्रान्‍त में ड्रूज समुदाय के बीच एक नया संघर्षविराम समझौता हुआ

    सीरिया के सरकारी अधिकारियों और स्‍वेदा के दक्षिणी प्रान्‍त में ड्रूज समुदाय के बीच एक नया संघर्षविराम समझौता हुआ है। इस समझौते का उद्देश्‍य कई दिनों के घातक टकराव को समाप्‍त करना है। सीरिया के अधिकारियों ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि इस समझौते में सैन्‍य अभियानों को पूरी तरह से रोकना, आंतरिक सुरक्ष...

जुलाई 17, 2025 12:29 अपराह्न

views 19

दिल्‍ली सरकार ने जयभीम मुख्‍यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में कथित घोटाले की एएसीबी से जांच कराये जाने के आदेश दिये

दिल्‍ली सरकार ने आम आदमी पार्टी  सरकार के शासनकाल में जयभीम मुख्‍यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में कथित घोटाले की भ्रष्‍टाचार निरोधक शाखा-एएसीबी से जांच कराये जाने के आदेश दिये हैं। नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आप पर इस योजना के तहत कोविड 19 के दौरान एक सौ 45 करोड रू...

जुलाई 17, 2025 12:16 अपराह्न

views 12

इराक में एक हाइपरमार्केट में लगी भीषण आग में 50 लोगों की मौत

इराक में अल-कुट शहर के एक हाइपरमार्केट में आज लगी भीषण आग में कम से कम 50 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। प्रांत के गवर्नर ने पुष्टि की है कि आग एक हाइपरमार्केट और एक रेस्टोरेंट में लगी थी। दमकलकर्मी ने कई लोगों को बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दायर...

जुलाई 17, 2025 12:14 अपराह्न

views 13

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में केरल में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया

भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में केरल में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने कासरगोड, कन्नूर, वायनाड और कोझोकोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की और अलप्पुझा जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस पूर्वानुमान के मद्देनजर,...