जुलाई 17, 2025 9:15 अपराह्न

views 29

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बाज़ार में पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध होने के कारण भारत रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंधों को लेकर चिंतित नहीं है

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बाज़ार में पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध होने के कारण भारत रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंधों को लेकर चिंतित नहीं है। नई दिल्ली में ऊर्जा वार्ता 2025 में श्री पुरी ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे सस्ती कीमत पर उपलब्‍ध तेल का आयात करेगा। उन्होंने कहा...

जुलाई 17, 2025 9:14 अपराह्न

views 29

दक्षिण कोरिया के विशेष राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की

दक्षिण कोरिया के विशेष राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री ने भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पिछले महीने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जेई म्‍युंग के साथ अपनी भेंट ...

जुलाई 17, 2025 9:13 अपराह्न

views 24

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ कथित टिप्पणी की आलोचना की है

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ कथित टिप्पणी की आलोचना की है। नई दिल्ली में आज भाजपा प्रवक्ता सैयद ज़फ़र इस्लाम ने कहा कि श्री सरमा जनादेश से मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि  भाजपा के सत्ता वाले राज्‍यों में लोग पार्टी के शासन मॉडल...

जुलाई 17, 2025 8:34 अपराह्न

views 21

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीटीसी डिपो में एटीएस की आधारशिला रखी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के नंद नगरी स्थित दिल्‍ली परिवहन निगम-डीटीसी डिपो में अत्याधुनिक और पूर्णतः स्वचालित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन-एटीएस की आधारशिला रखी। यह केंद्र दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में तकनीकी पारदर्शिता और सुरक्षा के एक नए युग की शुरुआत करेगा।   इस अ...

जुलाई 17, 2025 8:22 अपराह्न

views 14

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित दवाओं की तस्‍करी करने वाले एक अंतरराज्‍यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दिल्‍ली और गोरखपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से प्रतिबंधित दवा 'ट्रामाडोल' के दो हजार एक सौ साठ कैप्सूल जब्‍त किए गए हैं।   अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्‍त हर्ष इंदौरा ने बताया है...

जुलाई 17, 2025 8:21 अपराह्न

views 24

केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज 2036 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए भारत की रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की

केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज 2036 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में शीर्ष 10 देशों में स्थान पाने के लिए भारत की रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की। नई दिल्ली में खेलो भारत सम्मेलन में डॉ. मांडविया ने कहा कि खेल एक जन आंदोलन है और सभी के मिलकर काम करने पर ही इसके लक्ष्यों को प्रा...

जुलाई 17, 2025 8:19 अपराह्न

views 9

दिल्ली का कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा, हर मांग पूरी होगी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज घोंडा विधानसभा क्षेत्र में चौपाल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली का कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा, हर मांग पूरी होगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सांसद और विधायकों द्वारा सुझाए गए सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे।   इस अवसर पर मुख्‍...

जुलाई 17, 2025 8:19 अपराह्न

views 34

बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने की घटना में 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गए

बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने की घटना में 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गए। नालंदा ज़िले में आज दोपहर सबसे अधिक पाँच और वैशाली ज़िले में चार लोगों की मौत हुई। पटना और बांका ज़िलों में दो-दो लोगों की मौत हुई।     मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में हुई मौतों पर गहरा दुख व्...

जुलाई 17, 2025 8:18 अपराह्न

views 37

नेपाल सरकार ने नेपाल बीमा प्राधिकरण के अध्यक्ष शरद ओझा को निलंबित कर दिया है

नेपाल सरकार ने नेपाल बीमा प्राधिकरण के अध्यक्ष शरद ओझा को निलंबित कर दिया है। पूर्व न्यायाधीश कृष्ण गिरि के नेतृत्व में कपिल देव ओली और जीवन प्रकाश सितौला सहित तीन सदस्यीय समिति को शरद ओझा की योग्यता और उनके आधिकारिक दायित्वों के पालन की जांच के लिए नियुक्त किया गया था। शरद ओझा पर नियुक्ति पाने के ल...

जुलाई 17, 2025 8:13 अपराह्न

views 13

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने आमंत्रित की निविदाएं

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम- एनसीआरटीसी ने यात्रियों के सफर को और बेहतर बनाने के लिए नमो भारत के आनंद विहार और बेगमपुल स्टेशनों पर कला के माध्यम से समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एनसीआरटीसी ने कलाकृतियों की संकल्पना, डिज़ाइन और स्थापना के लिए निविदाए...