जुलाई 19, 2025 9:40 अपराह्न

views 16

गुमला जिला पुलिस ने अलग अलग मामलों में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया

गुमला जिला पुलिस ने अलग अलग मामलों में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुमला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जुलाई 19, 2025 9:39 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वन महोत्‍सव कार्यक्रमों में सम्‍मानित न्‍यायाधीशों की उत्‍साहजनक भागीदारी की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वन महोत्‍सव कार्यक्रमों में सम्‍मानित न्‍यायाधीशों की उत्‍साहजनक भागीदारी की प्रशंसा करते हुये कहा है कि नागरिकों को पर्यावरण संबंधी जिम्‍मेदारी के लिए प्रेरित करने में उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि न्‍...

जुलाई 19, 2025 9:26 अपराह्न

views 22

वियतनाम की हालोंग खाड़ी में पर्यटकों की नाव पलटने से कम से कम 27 लोगों की मौत, 14 लापता

वियतनाम की हालोंग खाड़ी में आज एक पर्यटक नौका के पलट जाने से कम से कम 27 लोगों की मृत्‍यु हो गई है जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। 12 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, 14 लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। नौका में कथित तौर पर 53 लोग सवार थे, जिनमें 48 पर्यटक और पाँच चालक...

जुलाई 19, 2025 9:24 अपराह्न

views 16

बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की है और एक यात्री को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह खेप दो सुपरहीरो कॉमिक पुस्तकों में छिपाई गई थी। छुपी हुई खेप लेकर यह यात्री कल दोहा से बेंगलु...

जुलाई 19, 2025 9:20 अपराह्न

views 26

भारत ऑस्ट्रेलिया में आयोजित आईएमओ 2025 में जीते तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया के सनशाइन कोस्‍ट में आयोजित 66वें अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड-आईएमओ-2025 में तीन स्‍वर्ण, दो रजत और एक कांस्‍य पदक अपने नाम किये है। होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र द्वारा आज मुम्बई में जारी की गई एक विज्ञप्ति में विजेताओं के नाम दिये गये हैं। इनमें दिल्ली के कनव तलवार और आरव...

जुलाई 19, 2025 9:14 अपराह्न

views 18

बिहार में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 95.92% मतदाता मसौदा सूची में शामिल

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत 95.92% मतदाताओं को मसौदा मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है। आयोग ने बताया कि गणना प्रपत्र भरने में अभी छह दिन शेष हैं।   आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है कि शेष लगभग 32 लाख मतदाताओं को मसौदा मतदाता सूची में शामिल कर लिया...

जुलाई 19, 2025 9:31 अपराह्न

views 98

भारत और चार यूरोपीय देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 1 अक्टूबर से लागू होगा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत और यूरोप के चार देशों के समूह यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता 1 अक्टूबर से लागू होगा। इस समूह में आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने एसोचैम द्वारा आयोजित विकसित भारत के लिए वै...

जुलाई 19, 2025 9:01 अपराह्न

views 32

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में पहुंचा, अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु गंगाजल लेकर रवाना

उत्‍तराखंड में श्रावण के महीने के दौरान हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक 2.5 करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गन्‍तव्‍यों के लिए रवाना हो चुके हैं। इस बीच, बड़ी संख्‍या में डाक कांवड़िए डीजे से लैस वाहनों के साथ हरिद्वार पहुंच रहे हैं। बैरागी कै...

जुलाई 19, 2025 9:35 अपराह्न

views 78

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रपुर में उत्तराखंड सरकार की 1271 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखण्‍ड के रूद्रपुर में राज्‍य सरकार के 1271 करोड़ रुपये मूल्‍य के विभिन्‍न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। श्री शाह ने उत्तराखण्‍ड निवेश उत्‍सव 2025 में देशभर से आए निवेशकों और उद्यमियों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए गृह म...

जुलाई 19, 2025 8:56 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में पिछले 11 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण में व्‍यापक परिवर्तन हुआ है: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में पिछले 11 वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण में व्‍यापक परिवर्तन हुआ है। इन वर्षों में अब तक सैनिक विद्यालयों और राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश जैसे अज्ञात क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी हुई है।   महिला भ...