जुलाई 31, 2025 1:45 अपराह्न

views 14

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से ऑर्किड अभियान को मिलेगी मज़बूती

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से ऑर्किड अभियान को मज़बूत करने के लिए, अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव मनीष कुमार गुप्ता ने थाईलैंड में भारत के राजदूत नागेश सिंह के साथ वर्चुअल माध्‍यम से बैठक की। इस दौरान ऑर्किड की खेती में संभावित साझेदारियों पर चर्चा हुई।   राज्य सरकार का लक्ष्‍य थाईलैंड द्वारा...

जुलाई 31, 2025 1:08 अपराह्न

views 16

भारतीय सेना के दो जवानों का सैन्य सम्मान के साथ पंजाब में अंतिम संस्कार किया जाएगा

पंजाब के पठानकोट और गुरदासपुर में आज लेह दुर्घटना में कल जान गंवाने वाले भारतीय सेना के दो जवानों का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।   पठानकोट के लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया और गुरदासपुर के लांस दफादार दलजीत सिंह का सैन्‍य वाहन कल एक चट्टान गिरने से दुर्घटनाग्रस्‍त ...

जुलाई 31, 2025 1:05 अपराह्न

views 32

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं

घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी, आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एफएमसीजी, सेवा और मीडिया के अलावा अन्य सभी क्षेत्रों में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।   भारतीय वस्‍तुओं के निर्यात पर 25 प्रतिशत शुल्‍क लगाने की अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद निवेशकों के बीच ...

जुलाई 31, 2025 1:02 अपराह्न

views 17

भारत तथा इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर क्रिकेट ट्रॉफी का पाँचवां और अंतिम टेस्‍ट मैच आज से

भारत आज लंदन के ओवल मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी और निर्णायक क्रिकेट टेस्ट मैच में एंडरसन-तेंदुलकर की पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ बराबर करने की कोशिश करेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढे तीन बजे शुरू होगा। सीरीज़ में 2-1 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने एक अहम बदलाव करते हुए चोटिल ऋषभ पंत के स्‍थान ...

जुलाई 31, 2025 12:53 अपराह्न

views 15

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस पांच दिन की यात्रा पर भारत आएंगे

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस सोमवार से पांच दिन की यात्रा पर भारत आएंगे। श्री मार्कोस के साथ उनकी पत्‍नी लुईस अरनेटा मार्कोस और कई कैबिनेट मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। फिलीपींस के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद श्री मार्कोस की भारत की यह प...

जुलाई 31, 2025 12:50 अपराह्न

views 18

संसद ने नासा और इसरो के सिंथेटिक अपर्चर रडार-निसार उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की सराहना की

संसद के दोनों सदनों ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से नासा और इसरो के सिंथेटिक अपर्चर रडार-निसार उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की सराहना की।   राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने कहा कि यह इसरो और नासा के बीच एक ऐतिहासिक सहयोगात्मक अभियान है। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक...

जुलाई 31, 2025 12:09 अपराह्न

views 27

राष्‍ट्र महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके 86वें शहीदी दिवस पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है। उधम सिंह गदर पार्टी और हिन्‍दुस्‍तान सोशलिस्‍ट रिपब्लिक एशोसिएशन से जुड़े थे।   उन्‍होंने 1919 में अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्‍याकांड का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को तत्‍कालीन ब्रिटिश पंज...

जुलाई 31, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 32

सीबीआई ने कथित रिश्‍वत मामले में दिल्‍ली विकास प्राधिकरण के अधिकारी को गिरफ्तार किया

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई ने कथित रिश्‍वत मामले में दिल्‍ली विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।   सीबीआई के बयान के अनुसार आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से उसकी दुकान के फ्रीहोल्‍ड के लिए आवेदन आगे बढ़ाने के सिलसिले में कथित रूप से 50 हजार रूपये की रिश्‍वत की मांग की थी। ...

जुलाई 31, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 20

पंजाब सरकार ने जालंधर में मरीजों की मौत के मामले में डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की

पंजाब सरकार ने जालंधर सिविल अस्पताल में लापरवाही और सेवा में लापरवाही की वजह से तीन मरीजों की मौत के मामले में तीन डॉक्टरों को निलंबित और एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है।     पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि अस्पताल के अधीक्षक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और ड्यूटी पर तैना...

जुलाई 31, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 13

केरल में 52 दिनों से जारी ट्रॉलिंग प्रतिबंध आज होगा समाप्त

केरल में 52 दिनों से जारी ट्रॉलिंग प्रतिबंध आज मध्यरात्रि को समाप्त हो जाएगा।   मछली प्रजनन काल के दौरान समुद्री संसाधनों की सुरक्षा के लिए 52 दिन पहले ट्रॉलिंग सहित मशीनी मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।   केरल के तट पर मछली पकड़ने वाली नावें अच्छी मछलियाँ पकड़ने की उम्मीद में समु...