जनवरी 8, 2026 12:31 अपराह्न

views 63

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

जम्मू-कश्मीर में आज भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा, कई स्थानों पर मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे रहा। जम्मू क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा, हालांकि भदरवाह में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस और राजौरी में 1.0 डिग्री सेल...

जनवरी 8, 2026 11:25 पूर्वाह्न

views 53

कठुआ जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का तलाश अभियान फिर शुरू

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आज सुबह कठुआ जिले के जंगल में छिपे आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाश अभियान फिर शुरू कर दिया है। इसमें एक सुरक्षाकर्मी के मामूली रूप से घायल होने की खबर है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दस्‍ते और अन्य सुरक्षा बलों ने कल शाम बिलवार क्षेत्र के कहोग गांव में साझा अभियान ...

जनवरी 8, 2026 10:59 पूर्वाह्न

views 133

विकसित भारत युवा नेता संवाद-2026 कार्यक्रम कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा आयोजित

विकसित भारत युवा नेता संवाद-2026 कार्यक्रम कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। खेल और युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने, चुनौतियों का सामना करने और देश के भविष्य के निर्माण की रूपरेखा में योगदान देने के लिए ...

जनवरी 8, 2026 10:55 पूर्वाह्न

views 79

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार को शक्ति और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।  

जनवरी 8, 2026 1:43 अपराह्न

views 83

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीलंका की यात्रा के पहले दिन उच्च स्तरीय वार्ता की

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीलंका की यात्रा के पहले दिन उच्च स्तरीय वार्ता की। उन्होंने श्रीलंका के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व से बातचीत की। इस दौरान आपसी रक्षा सहयोग के बारे में चर्चा हुई। इस यात्रा में क्षेत्रीय सुरक्षा, पेशेवर सैन्य आदान-प्रदान और श्रीलंका सेना को ठोस समर्थन देने पर भी...

जनवरी 8, 2026 8:49 पूर्वाह्न

views 123

अमरीका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी

अमरीका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। इससे अमरीका को रूसी तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाने का व्यापक अधिकार मिल जाएगा। ग्राहम ने कहा कि यह विधेयक राष्ट्रपति ट्रम्प को चीन, भारत और ब्राजील जैसे देशों के खिला...

जनवरी 8, 2026 8:49 पूर्वाह्न

views 71

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या एजेंसी सहित दर्जनों अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अलग होने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या एजेंसी सहित दर्जनों अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अलग होने की घोषणा की है। ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके 66 संगठनों, एजेंसियों और आयोगों को अमरीका का समर्थन रोक दिया है। यह आदेश अमरीकी भागीदारी और वित्तपोषण की समीक्षा के बाद...

जनवरी 8, 2026 8:45 पूर्वाह्न

views 99

श्रीलंका के मौसम विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी दी

श्रीलंका के मौसम विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र श्रीलंका के करीब आ रहा है। इससे भारी बारिश, तेज़ हवा आदि की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह अगले 12 घंटों में तेजी से अत्‍यधिक दबाव में बदल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम कल रात 11...

जनवरी 8, 2026 8:42 पूर्वाह्न

views 92

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह से अमरावती को राजधानी बनाने का अनुरोध किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अमरावती को प्रदेश की राजधानी के रूप में कानूनी मान्यता देने वाला विधेयक संसद में पेश करने का आग्रह किया है। यह अनुरोध पिछली रात नई दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान किया गया। बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने आंध्र प्रदेश ...

जनवरी 8, 2026 8:34 पूर्वाह्न

views 86

देश का सैन्‍य बजट वर्ष 2027 में बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर किया जाना चाहिए: अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश का सैन्‍य बजट वर्ष 2027 में बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर किया जाना चाहिए। देश का मौजूदा रक्षा बजट एक ट्रिलियन डॉलर है। सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने यह बात सांसदों, सचिवों और अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद कही। ट्रंप ने कहा कि...