अगस्त 5, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 14

ब्राज़ील के सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नज़रबंद करने का आदेश दिया

ब्राज़ील के सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नज़रबंद करने का आदेश दिया है। उन पर 2022 के चुनाव में हार के बावजूद पद पर बने रहने के लिए कथित तौर पर तख्तापलट की साजिश रचने का मुकदमा चल रहा है।

अगस्त 5, 2025 11:35 पूर्वाह्न

views 15

दक्षिण कोरिया और अमरीका ने एआई क्षेत्र में संबंधों को व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा की

दक्षिण कोरिया और अमरीका ने आज आगामी द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन से पहले आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस (एआई) क्षेत्र में संबंधों को व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा की।     दक्षिण कोरिया के विज्ञान मंत्री ने एआई क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के अवसर खोजने के लिए सियोल में अमरीका के विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति कार्या...

अगस्त 5, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 26

फुटबॉल: डूरंड कप के ग्रुप एफ में रियल कश्‍मीर फुटबॉल क्‍लब ने टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन फुटबॉल क्‍लब को 2-1 से हराया

  डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप एफ में कल इम्‍फाल में रियल कश्‍मीर फुटबॉल क्‍लब ने टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन फुटबॉल क्‍लब को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए मराक तारेक और निंगथोखोंगजम रोहेन सिंह ने गोल दागे। इस जीत के बाद रियल कश्‍मीर फुटबॉल क्‍लब ग्रुप एफ में दूस...

अगस्त 5, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 16

अमरीका के लॉस एंजिलिस में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत, छह से अधिक लोग घायल

  अमरीका के लॉस एंजिलिस में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। लॉस एंजिलिस पुलिस के अनुसार कल रात ग्रिफिफ्थ ऐवेन्‍यु के पास गोलीबारी हुई जहां लोग जश्‍न मना रहे थे। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है। इससे पहले, शुक्रवार को अमरीका के मोंटान...

अगस्त 5, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 41

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों मे मॉनसून की वर्षा जारी रहने से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों मे मॉनसून की वर्षा जारी रहने से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। सोलन जिले के कसोली में कल 80 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर और कांगडा जिलों में अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हमीरपुर, मंडी और सिरमोर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किय...

अगस्त 5, 2025 8:54 पूर्वाह्न

views 20

उत्‍तराखंड में लगातार वर्षा से जनजीवन बाधित, भू-स्‍खलन से सड़क मार्ग अवरुद्ध

  उत्‍तराखंड में दो दिनों से लगातार वर्षा से सामान्‍य जनजीवन बाधित हुआ है। भू-स्‍खलन से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, निचले इलाकों में पानी भर गया है तथा नदियों का जल स्‍तर बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विभाग ने राज्‍य के कई जिलों के लिये ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

अगस्त 5, 2025 11:37 पूर्वाह्न

views 29

रूस ने मध्‍यम दूरी की परमाणु शक्ति संधि से हटने की घोषणा की

रूस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अब खुद को मध्यम दूरी की परमाणु शक्ति (आईएनएफ) संधि से बंधा हुआ नहीं मानता। मास्को का दावा है कि यह बदलाव सीधे तौर पर यूरोप और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इसी तरह की हथियार प्रणालियाँ तैनात करने के अमरीका और नाटो के इरादों का जवाब है। रूस के विदेश मंत्रालय ने अम...

अगस्त 5, 2025 8:47 पूर्वाह्न

views 24

प्रमुख सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने आईआईटी मद्रास में भारतीय सेना के अनुसंधान प्रकोष्‍ठ ‘अग्निशोध’ का उद्घाटन किया

    प्रमुख सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) मद्रास में भारतीय सेना के अनुसंधान प्रकोष्‍ठ 'अग्निशोध' का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्‍य अकादमिक अनुसंधान को रक्षा प्रौद्योगिकी में बदलना है। केंद्र सेना के बदलाव के पांच स्‍तंभ और स्‍वदेशीकरण से सशक्तीकरण लक्ष्‍य...

अगस्त 5, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 13

पैन अमेरिकन कप हॉकी प्रतियोगिता में अर्जेंटीना ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्‍वर्ण पदक जीते

उरुग्‍वे में पैन अमेरिकन कप हॉकी प्रतियोगिता में अर्जेंटीना ने दबदबा बनाते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में स्‍वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग के फाइनल में अर्जेंटीना ने अमरीका को एक तरफा मुकाबले में दस-शून्‍य से हराकर लगातार चौथी और कुल पांचवी बार खिताब जीता। कनाडा की टीम ने कांस्‍य पदक हासिल किया।   ...

अगस्त 5, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 12

केरल में लगातार हो रही वर्षा के बीच मौसम विभाग ने सभी 14 जिलों के लिये अलर्ट जारी किया

केरल में लगातार हो रही वर्षा के बीच मौसम विभाग ने सभी 14 जिलों के लिये अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, इड्डुकी और त्रिशूर जिलों में 20 सेटीमीटर से अधिक वर्षा का रेड अलर्ट जबकि छह अन्‍य जिलों में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्‍य पांच जिलों के लिये यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍...