अगस्त 5, 2025 12:32 अपराह्न

views 21

ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इनके अलावा श्योपुर, निवाड़ी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर और छतरपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। बाकी बचे जिलों म...

अगस्त 5, 2025 2:15 अपराह्न

views 9

विपक्ष के हंगामें के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामें के कारण दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी दल बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे।   इससे पहले सुबह 11 बजे, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर, कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नारेबाजी क...

अगस्त 5, 2025 12:28 अपराह्न

views 35

पिछले 11 वर्षों में सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने पिछले 11 वर्षों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के बैंक खातों में चार लाख करोड...

अगस्त 5, 2025 12:24 अपराह्न

views 10

हांगकांग: मौसम विभाग ने आठ दिनों के अंदर चौथी बार काली बारिश होने का चेतावनी संकेत जारी किया

हांगकांग मौसम विभाग ने आज आठ दिनों के अंदर चौथी बार काली बारिश होने का चेतावनी संकेत जारी किया है। यह वेधशाला की त्रि-स्तरीय तेज बारिश चेतावनी प्रणाली का उच्चतम स्तर है। हांगकांग में मूसलाधार बारिश के कारण अस्पताल, स्कूल और अदालतें बंद कर दी गई हैं। तूफानी मौसम के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर श...

अगस्त 5, 2025 12:24 अपराह्न

views 141

मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता आज होंगे सम्मानित

मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित किया जाएगा । इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह में 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार और 12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। समारोह में 38वें नेशनल...

अगस्त 5, 2025 12:23 अपराह्न

views 143

जम्‍मू-कश्‍मीर: बकाया बिजली बिल वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को राहत देने वाली आम माफी योजना की अवधि 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने राज्‍य में बकाया बिजली बिल वाले छह लाख घरेलू उपभोक्‍ताओं को राहत देने वाली आम माफी योजना की अवधि 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्‍ता मूल धनराशि अदा कर अपने बिजली बिल का निस्‍तारण कर सकते हैं। इसमें 31 मार्च 2025 तक देय ब्‍याज पूरी तरह माफ कर दिया गया ...

अगस्त 5, 2025 12:21 अपराह्न

views 22

भारत पर उच्‍च शुल्‍क लगाने की अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नई चेतावनी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में गिरावट

रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर उच्‍च शुल्‍क लगाने की अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नई चेतावनी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 333 अंक गिरकर 80,665 पर आ गया जबकि निफ्टी 91 अंक गिरकर 24,632 पर कारोबार कर रहा था।

अगस्त 5, 2025 12:18 अपराह्न

views 27

15 अगस्त की तैयारियां हुईं तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान इस बात का फैसला लिया गया कि मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे।...

अगस्त 5, 2025 12:17 अपराह्न

views 22

मौसम विभाग ने कई जिलों में आज वज्रपात की आशंका जताई, येलो अलर्ट भी जारी किया

  मौसम विभाग ने रांची, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में आज वज्रपात की आशंका जताई है। साथ ही राज्यभर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

अगस्त 5, 2025 12:16 अपराह्न

views 17

कांवर यात्रा से लौट रहे दो युवकों की स्कूटी को वाहन ने मारी टक्कर; एक की मौत, एक घायल

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में कांवर यात्रा से लौट रहे दो युवकों की स्कूटी को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।