अगस्त 6, 2025 6:29 अपराह्न
29
सीमा शुल्क विभाग ने पुणे हवाई अड्डे पर छह किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं
सीमा शुल्क विभाग ने पुणे हवाई अड्डे पर छह किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह प्रतिबंधित पदार्थ बैंकॉक से आई एक उड़ान से बरामद किया गया। ये पदार्थ अतुल सुशील हिवाले नामक व्यक्ति के बैग में पाए गए। मामले की जाँच की जा रही है। ...