अगस्त 10, 2025 10:52 पूर्वाह्न

views 17

दिल्ली: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने तिरंगा दौड़ को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के त्यागराज स्टेडियम से तिरंगा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए, श्री सूद ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, 7 हजार 9 सौ बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर इस दौड़ में भाग लिया।

अगस्त 10, 2025 9:28 पूर्वाह्न

views 9

रूस-युक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के क्षेत्रीय अदला-बदली के प्रस्ताव को यूक्रेन ने किया खारिज

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की ओर से युद्ध समाप्ति के लिए क्षेत्रीय अदला-बदली का प्रस्ताव देने के बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने संभावित शांति समझौते के तहत यूक्रेन द्वारा रूस को अपनी ज़मीन देने के किसी भी सुझाव को दृढ़ता से खारिज कर दिया है।    ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रे...

अगस्त 10, 2025 9:23 पूर्वाह्न

views 12

कंबोडिया सीमा पर गश्त के दौरान बारूदी सुरंग की चपेट में आने से थाइलैंड के 3 सैनिक घायल

कंबोडिया के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग की चपेट में आने से थाइलैंड के तीन सैनिक घायल हो गए। सेना के एक बयान के अनुसार थाईलैंड के सिसाकेट और कंबोडिया के प्रीह विहियर प्रांतों के बीच गश्त के दौरान एक सैनिक का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे एक सैनिक का पैर कट गया और दो अन्य ...

अगस्त 10, 2025 9:20 पूर्वाह्न

views 45

नागपुर: महालक्ष्मी जगदम्बा देवस्थान के निर्माणाधीन द्वार का स्लैब गिरने से 17 मज़दूर घायल

नागपुर के कोराडी स्थित महालक्ष्मी जगदम्बा देवस्थान के निर्माणाधीन द्वार का स्लैब गिरने से कल शाम 17 मज़दूर घायल हो गए। घटना रात करीब आठ बजे हुई। अधिकारियों के अनुसार, बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। दमकल और एम्बुलेंस गाडियां घटनास्‍थल पर पहुंच गई हैं। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के जवानों को भी राहत ...

अगस्त 10, 2025 9:17 पूर्वाह्न

views 20

उत्तराखंड: उत्तरकाशी आपदा के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी, अब तक 1,100 से ज़्यादा लोगों का रेस्क्यू

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के हर्षिल और धराली क्षेत्रों में हाल में आई आपदा के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और प्रभावित इलाकों को अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित करने का निर्देश दिया है ताकि...

अगस्त 10, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 34

एशिया रग्बी अंडर-20 चैपिंयनशिप: भारतीय महिला टीम का मुकाबला चीन से, पुरुष टीम जीत की दौड़ से हुई बाहर

बिहार के राजगीर में एशिया रग्बी अंडर-20 चैपिंयनशिप के सेमीफाइनल मैच तय हो गए हैं। आज पहले सेमीफाइनल में भूमिका शुक्ला के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम का मुकाबला मजबूत प्रतिद्वदी चीन से होगा। दूसरा सेमीफाइनल उजबेकिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। महिला वर्ग में चीन और हांगकांग दोनों ने अपने तीनों...

अगस्त 10, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 21

टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक की संभावना

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच इस महीने के अंत में टोक्यो में एक शिखर बैठक आयोजित करने पर बातचीत चल रही है। यह बैठक 23 अगस्त के आसपास होने की संभावना है।   दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के प्रवक्ता कांग यू-जंग ने कहा कि दोनों पक्ष शिखर बैठक क...

अगस्त 10, 2025 8:45 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना: तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तेलंगाना के हैदराबाद में वनस्‍थलीपुरम, हयातनगर सहित कई इलाकों में कल शाम तेज बारिश हुई। कल दो घंटे की बारिश में सौ मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। नामपल्‍ली सहित पुराने शहर के कई क्षेत्रों में आज सुबह सबसे अधिक 124.8 मिलीमीटर बारिश हुई। खैराताबाद में 120 मिलीमीटर और चार मिनार में 112.5 मिलीमीटर वर्षा ...

अगस्त 10, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 17

मौसम विभाग का अनुमान, कई राज्यों में आज तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले सप्‍ताह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने अगले 6-7 दिन में हिमालय के तराई वाले क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, बिहार, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्...

अगस्त 10, 2025 8:38 पूर्वाह्न

views 7

यूरोपीय देशों ने कहा, यूक्रेन में युद्ध समाप्‍त करने के लिए सक्रिय कूटनीतिक दृष्टिकोण आवश्यक

यूरोपीय देशों के कई नेताओं ने एक बयान में कहा है कि यूक्रेन में युद्ध समाप्‍त करने के लिए एक ऐसे दृष्टिकोण की जरुरत है, जिसमें सक्रिय कूटनीति, यूक्रेन का समर्थन और रुस पर दबाव का समावेश हो।   इस बयान पर हस्ताक्षर करने वाले यूरोपीय नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रॉन, इटली की प्रधानम...