अगस्त 10, 2025 2:33 अपराह्न

views 18

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड जिले के डल क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग खुफिया जानकारी से मिला था। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है तथा विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अगस्त 10, 2025 2:30 अपराह्न

views 34

तमिलनाडु: एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप के ओपन पुरूष श्रेणी में रमेश बुढियाल ने जीता कांस्‍य पदक

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप की ओपन पुरूष श्रेणी में रमेश बुढियाल कांस्‍य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।   इस स्‍पर्धा में कोरिया के कानोवा हीजेई को स्‍वर्ण और इंडोनेशिया के पजार अरियाना को रजत पदक मिला है।

अगस्त 10, 2025 2:19 अपराह्न

views 11

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, संडे ऑन साइकिल पहल ने फिट इंडिया अभियान को आंदोलन में बदला

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज कहा कि संडे ऑन साइकिल पहल ने फिट इंडिया अभियान को एक बड़े आंदोलन में बदलने में मदद की है। उन्‍होंने राष्ट्रीय राजधानी में संडे ऑन साइकिल फिट इंडिया कार्यक्रम में भाग लेते हुए यह बात कही।   श्री मांडविया ने बताया कि अब तक देश भर के 50 हज़ार से ज़्यादा...

अगस्त 10, 2025 2:11 अपराह्न

views 12

पूर्व राष्ट्रपति वी वी गिरि की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्पित की पुष्पांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति वी वी गिरि की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वी वी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति थे।

अगस्त 10, 2025 1:57 अपराह्न

views 30

झारखंड: जमशेदपुर में 145 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

झारखंड के जमशेदपुर में आधुनिक परिवहन सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर इसका निर्माण होगा। लगभग 145 करोड़ रुपए की लागत से 13 एकड़ जमीन में टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा।

अगस्त 10, 2025 1:49 अपराह्न

views 21

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में 35 महिलाओं के समूह ने जल संरक्षण के क्षेत्र में पेश की मिसाल, 2 लाख लीटर से अधिक वर्षा जल किया संरक्षित

रुद्रप्रयाग जिले के कोट ग्राम पंचायत की 35 महिलाओं ने जल संरक्षण के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। बरसात के सीजन में महिलाओं ने पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर खंतियां, चाल और खाल बनाकर अभी तक दो लाख लीटर से अधिक वर्षा जल संरक्षित कर दिया है। साथ ही विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर...

अगस्त 10, 2025 1:39 अपराह्न

views 21

उत्तरकाशी प्राकृतिक आपदा:, धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान छठे दिन भी जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद, धराली क्षेत्र में स्थिति सामान्य करने के लिए राहत और बचाव अभियान छठे दिन भी जारी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँच सुगम बनाने के लिए, मूसलाधार बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण अवरुद्ध सड़कों और पुलों की मरम्मत का काम तेज़ी से किया ...

अगस्त 10, 2025 1:33 अपराह्न

views 45

हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी, मौसम विभाग ने 11 से 14 अगस्त तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों में राज्य में मॉनसून के और तेज़ होने और भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ...

अगस्त 10, 2025 1:30 अपराह्न

views 10

नई दिल्ली: सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवासीय परिसर में सिंदूर का एक पौधा भी लगाएंगे, श्रमजीवियों से बातचीत करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।   प्रधानमंत्री क...

अगस्त 10, 2025 1:25 अपराह्न

views 29

सिक्किम: मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रथम अम्‍मा सम्‍मान दिवस के पर की नारी अदालत की शुरूआत

सिक्किम के मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज रोंगपो में प्रथम अम्‍मा सम्‍मान दिवस के अवसर पर नारी अदालत की शुरूआत की। नारी अदालत एक सामाजिक मंच है जिसे महिलाएं संचालित करती हैं। यह ग्रामीण और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को पहुंच और अनौपचारिक न्‍याय उपलब्‍ध कराता है। इसका उद्देश्‍य महिलाओं को...