अगस्त 11, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 14

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के उप महानिदेशक आज ईरान का दौरा करेंगे

  अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के उप महानिदेशक आज ईरान का दौरा करेंगे। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य इस वर्ष जून में ईरान की संसद द्वारा अनुमोदित एक नए ढाँचे के अंतर्गत भविष्य के सहयोग पर बातचीत करना है। हालाँकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्...

अगस्त 11, 2025 8:35 पूर्वाह्न

views 42

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्‍नु रानी ने भुवनेश्‍वर में विश्‍व एथलेटिक्‍स कॉंटिनेंटल टूर में स्‍वर्ण पदक जीता

एथलेटिक्स में, ओलंपिक विजेता अन्नू रानी ने कल इंडियन ओपन 2025 विश्व एथलेटिक्स कांस्य स्तरीय कॉन्टिनेंटल टूर में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता ओडिशा में भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में हुई।     अन्‍नू ने 62.01 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। वहीं श्रीलंका की एनडीएल हटर...

अगस्त 11, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 16

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में आपदा के बाद पेयजल, खाद्यान्न, बिजली सहित अन्य सुविधाएं बहाल करने का कार्य जारी

उत्तरकाशी धराली आपदा में लापता लोगों की तलाश और प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, खाद्यान्न, बिजली सहित अन्य सुविधाएं बहाल करने का कार्य तेज़ी से जारी है। हर्षिल की माइक्रो हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। भागीरथी नदी ...

अगस्त 11, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता अत्‍याधुनिक तकनीक और रक्षा उत्‍पादन में मेक इन इंडिया पहल के कारण हुई

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय अत्‍याधुनिक प्रौद्योगिकी और रक्षा उत्‍पादन में 'मेक इन इंडिया' पहल को दिया है। बंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया ने नए भारत के उस नए रूप को देखा जब देश की सशस्‍त्र सेनाओं ने सीमा पार आतंकवादी ठि...

अगस्त 11, 2025 8:05 पूर्वाह्न

views 21

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आज इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। वहीं दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब,...

अगस्त 11, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री आज नई दिल्‍ली में सांसदों के लिए नव-निर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बने 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री इस आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाएंगे। वे श्रमजीवियों से भी बातचीत करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

अगस्त 11, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 15

निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया

    भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के उनके आरोपों के संबंध में दस्तावेज़ मांगे हैं। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में श्री गांधी से कहा गया है कि बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले महादेवपुरा ...

अगस्त 11, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 46

अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निशा और मुस्कान ने जीते स्वर्ण पदक, पांच अन्य मुक्‍केबाजों ने हासिल किए रजत पदक

    भारतीय महिला मुक्केबाज निशा और मुस्कान ने कल बैंकॉक में अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि पांच अन्य मुक्‍केबाजों ने रजत पदक जीते।     प्रतियोगिता में शामिल 10 में से नौ महिला मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते...

अगस्त 11, 2025 8:19 पूर्वाह्न

views 19

केन्‍द्र आज 30 लाख किसानों को फसल बीमा के दावों की 3,200 करोड़ रूपए की राशि वितरित करेगा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजस्थान के झुंझुनू में 30 लाख से अधिक किसानों को 3 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक के फसल बीमा दावों का वितरण करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इन दावों का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण - डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से किया जाएगा। ...

अगस्त 11, 2025 10:34 पूर्वाह्न

views 14

“पब्लिक स्पीक” कार्यक्रम में आज रात 9:30 बजे “अंगदान: एक नया जीवन” विषय पर होगी परिचर्चा

    आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात 9:30 बजे फोन-इन कार्यक्रम "पब्लिक स्पीक" में "अंगदान- एक नया जीवन" विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसमें राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन- एनओटीटीओ की संयुक्‍त निदेशक शाइनी सुमन प्रधान और राष्ट्रीय नेत्र बैंक के प्रभारी अधिकारी तथा भारतीय नेत्र बैंक ...