सितम्बर 7, 2023 7:29 पूर्वाह्न

views 42

गुजरात में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी

गुजरात में आज कृष्ण जन्माष्टमी पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। यह दिन द्वारका के सबसे प्रतिष्ठित द्वारकाधीश मंदिर और राज्य के अन्य प्रसिद्ध मंदिर श्री रणछोड़राय जी में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

सितम्बर 6, 2023 10:18 अपराह्न

views 33

हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेफ सिटी योजना शुरू की जाएगी

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही सेफ सिटी योजना शुरू की जाएगा। इससे महिलाएं कार्यस्थल, शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक परिवहन में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने कहा कि पहले यह योजना रोहतक और गुरुग्राम में शुरू की जाये...

सितम्बर 6, 2023 10:16 अपराह्न

views 45

बिहार में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पिछले चौबीस घंटों के दौरान आठ लोगों की मृत्यु

बिहार में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पिछले चौबीस घंटों के दौरान आठ लोगों की मृत्यु हो गयी। सबसे अधिक चार लोगों की मृत्यु रोहतास जिले में, जबकि सारण जिले में तीन लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इन घटनाओं में दो लोग गं...

सितम्बर 6, 2023 10:14 अपराह्न

views 34

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया

जम्मू-कश्मीर में कटरा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के स्थापना दिवस और श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल (एसएमवीडीएसबी) के वार्षिक दिवस के उपलक्ष्य में श्री माता के मातृका सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बता...

सितम्बर 6, 2023 10:10 अपराह्न

views 24

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने 2 करोड़ 'लखपति दीदियों' पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्‍यक्षता की

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने 2 करोड़ 'लखपति दीदियों' पर आज आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। ये महिलाएं प्रति वर्ष कम से कम एक लाख रुपये की स्थायी आय अर्जित कर रही हैं। सम्‍मेलन का आयोजन नई दिल्‍ली में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजी...

सितम्बर 6, 2023 9:56 अपराह्न

views 26

वाराणसी में 13 और 14 सितंबर को जी-20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक प्रस्तावित

वाराणसी में 13 और 14 सितंबर को जी-20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। यह जी -20 बैठक वित्त मंत्रालय की तरफ से आयोजित हो रही सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक होगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए डेलीगेट्स 12 सितम्बर को वाराणसी पहुंचेंगे। अतिथियों के लिए काशी की संस्कृति...

सितम्बर 6, 2023 9:55 अपराह्न

views 26

कृषि शिक्षा और अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विश्वविद्यालयों के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की रणनीति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित किया

कृषि शिक्षा और अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नई शिक्षा नीति को लेकर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की रणनीति को लेकर आज लखनऊ में उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित किया। बैठक में राज्य मंत्री, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान बलदेव सिंह औलख समेत वरिष्ठ अधिकारियों और कृषि विश्वव...

सितम्बर 6, 2023 9:53 अपराह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया की दो दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। दोनों सम्मेलनों का आयोजन आसियान के वर्तमान अध्यक्ष इंडोनेशिया के जकार्ता में किया जा रहा है। पिछले साल भारत-आसियान संबंधों के...

सितम्बर 6, 2023 9:51 अपराह्न

views 26

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीलीभीत में शारदा सागर जलाशय का स्थलीय किया निरीक्षण

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज पीलीभीत में शारदा सागर जलाशय का स्थलीय निरीक्षण किया और गोमती नदी के उद्गम फुलहर झील को हरदोई ब्रांच नहर से पानी देने की परियोजना तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में सभी काम पूर...

सितम्बर 6, 2023 9:50 अपराह्न

views 27

जनसुनवाई में एटा जिले की अलीगंज तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित की गई जनसुनवाई में एटा जिले की अलीगंज तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उपजिलाधिकारी वेद प्रिय आर्य ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अगस्त में अलीगंज तहसील क्षेत्र की कुल 141 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं, जिसमें से सबसे अधिक राजस्...