सितम्बर 11, 2023 9:07 अपराह्न

views 55

हरियाणा: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नागरिक और उड्डयन विभाग मंत्री के रूप में विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों से मुंबई-एक्सप्रेसवे पर नूंह तथा गुरुग्राम जिलों में और दिल्ली-जम्मू कटरा एक्सप्रेस वे पर जींद और कैथल जिलों में नए एयरस्ट्रिप बनाने के लिए संभावनाओं की तलाश करने को कहा है। श्री चौटाला ने कहा कि इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर सौ-सौ एकड़ जमीन का खाका ...

सितम्बर 11, 2023 8:44 अपराह्न

views 25

बिहार: 0 से 5 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का पहला चरण आज से शुरू

बिहार में आज से मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण पहले चरण की शुरुआत हुई है। यह टीकाकरण 16 सितंबर तक चलेगा। 12 प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीके दिये जायेंगे। इसमें खसरा और रूबेला, निमोनिया, डिप्थीरिया, टिटेनस, जापानी इंसेफेलाइटिस,...

सितम्बर 11, 2023 8:41 अपराह्न

views 18

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 11 सितंबर से 17 सितंबर हल्के से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज 11 सितंबर से 17 सितंबर तक राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सितम्बर 11, 2023 8:33 अपराह्न

views 15

झारखंड: रांची स्थित कांग्रेस भवन में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने लोगों की समस्याओं को सुना

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में आज जन-सुनवाई कार्यक्रम के तहत रांची स्थित कांग्रेस भवन में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई में रांची, रामगढ़, गुमला, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचे थे।

सितम्बर 11, 2023 8:31 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा है कि समाज सुधार और वंचितों के उत्थान के लिए विनोबा भावे का अटूट समर्पण सबको प्रेरणा देता रहेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मु...

सितम्बर 11, 2023 8:30 अपराह्न

views 40

जम्मू-कश्मीर: वार्षिक कैलाश यात्रा जम्मू संभाग के डोडा जिले के भद्रवाह शहर में शुरू

जम्मू-कश्मीर में तीन दिन की वार्षिक कैलाश यात्रा आज जम्मू संभाग के पर्वतीय डोडा जिले के भद्रवाह शहर में शुरू हुई। हमारे संवाददाता ने बताया है कि जिला प्रशासन ने यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। तीर्थयात्रियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए समूचे मार्ग पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तै...

सितम्बर 11, 2023 8:27 अपराह्न

views 3

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 11 हजार 850 प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। हजारीबाग में प्रमंडलीय रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

सितम्बर 11, 2023 8:25 अपराह्न

views 25

मिशन इंद्रधनुष-5 कार्यक्रम के दूसरे चरण का आज से हुआ शुभारंभ

चंदौली में आज सदर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सघन मिशन इंद्रधनुष-5 कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी वाई के राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आर बी शरन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मऊ में नवजात शिशु को मुख्य चि...

सितम्बर 11, 2023 8:21 अपराह्न

views 23

केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिले यह सरकार की प्राथमिकता है–परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी को मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। प्रत्येक विभाग की योजनाओं में पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है।   इस मौके पर परिवहन मंत्री ने नगर निगम पार्षदों और महापौर को पा...

सितम्बर 11, 2023 8:18 अपराह्न

views 20

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस क्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों में दक्षिण कोरिया के पॉप म्यूजिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाना है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अश्विनी कुमा...