सितम्बर 11, 2023 10:14 अपराह्न

views 50

भारत से निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए मतदान केंद्रों का किया दौरा

भारत से निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के नेतृत्व में तीन सदस्यों का शिष्‍टमंडल मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए गया था। मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर नौ सितम्‍बर को हुआ था । चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार थे। भारतीय दल ने माले और हुलहुमाले में 22 मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्हों...

सितम्बर 11, 2023 10:12 अपराह्न

views 41

दुबई: भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात उद्यमियों के बीच सहयोग और नवाचार को बढावा देने के लिए 15 भारतीय स्टार्टअप के प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात उद्यमियों के बीच सहयोग और नवाचार को बढावा देने के लिए 15 भारतीय स्टार्टअप के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया है। कार्व स्टार्टअप लैब्स द्वारा गठित इस प्रतिनिधिमंडल ने नेटवर्किंग, वैश्विक आउटरीच और इन उभरते उद्यमों के लिए उत्प्रेरक ...

सितम्बर 11, 2023 10:06 अपराह्न

views 13

एशिया कप क्रिकेट में कोलंबो में सुपर फोर मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के सामने 357 रन का लक्ष्य रखा

एशिया कप क्रिकेट में सुपर फोर स्टेज में आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारत ने निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट पर 356 रन बनाकर पाकिस्तान को 357 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार 122 और के. एल. राहुल ने 111 रन की नाबाद शतकीय ...

सितम्बर 11, 2023 10:00 अपराह्न

views 32

राज्य में 99 हजार 942 संदिग्ध मतदाता हैं : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में 99 हजार 942 संदिग्ध मतदाता हैं। आज विधानसभा में एक प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्होंने बताया कि संदिग्‍ध मतदाताओं के खिलाफ फॉरेनर ट्रिब्यूनल में अब तक दो लाख 44 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये जा चुके हैं। श्री सरमा ने यह...

सितम्बर 11, 2023 9:59 अपराह्न

views 24

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगी। वे बुधवार को गांधीनगर में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन परियोजना का उद्घाटन करेंगी और गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति मुर्मू केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आयुष्मान भव पहल का शुभारंभ करेंगी।

सितम्बर 11, 2023 9:57 अपराह्न

views 35

वरिष्ठ निर्वाचन उपायुक्‍तों ने पश्चिम बंगाल के मुख्‍य चुनाव अधिकारी और अधीनस्‍थ अधिकारी के साथ 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

वरिष्‍ठ निर्वाचन उपायुक्तों-धर्मेन्‍द्र शर्मा और नितेश कुमार व्‍यास ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्‍य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब और अधीनस्‍थ अधिकारी के साथ 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूचियों में विशेष संक्षिप्‍त संशोधन और मतदान तैयारियों के बारे में समीक्षा बैठक की। सरकारी सूत्रों ने बताया कि संस...

सितम्बर 11, 2023 9:41 अपराह्न

views 23

सरकार ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए वन वीक वन लैब कार्यक्रम की शुरूआत की

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में वन वीक वन लैब कार्यक्रम  का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान, देश भर में फैली 37 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषदों की प्रयोगशालाएं अपने अनुसंधान परिणामों और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगी। यह कार्यक्रम शन...

सितम्बर 11, 2023 9:39 अपराह्न

views 25

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

12वीं वार्षिक भारत-ब्रिटेन वित्‍तीय संवाद बैठक आज नई दिल्‍ली में हुई। इसकी अध्‍यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और ब्रिटेन के मुख्य वित्त मंत्री जेर्मी हंट ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अर्थव्यवस्था के मौलिक आधारों तथा बहुपक्षीय मुद्दों, वित्‍तीय सेवाओं, व्यापार, ढांचागत विकास के...

सितम्बर 11, 2023 9:26 अपराह्न

views 27

भारत और सऊदी अरब के बीच ऊर्जा, डिजिटल सुविधा और निवेश सहित कई क्षेत्रों में आठ समझौते हुए। पीएम मोदी ने कहा – क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए दोनों देशों के बीच साझेदारी महत्वपूर्ण

भारत और सऊदी अरब ने ऊर्जा, डिजिटलीकरण और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली में विदेश  मंत्रालय में सचिव डॉ औसाफ सईद ने बताया कि युवराज ने जी-20 बैठक के बहुत सफल आयोजन पर भारत को बधाई दी है। उन्ह...

सितम्बर 11, 2023 9:12 अपराह्न

views 34

हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार से 20 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की मांगी अनुमति

हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री जी प्रकाश दलाल ने कहा कि धान की खरीद के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि पहली अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होती है, लेकिन केन्‍द्र सरकार से राज्य में 20 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की अनुमति मांगी गई है ताकि जल्दी धान की आवक होने से किसानो...