सितम्बर 20, 2023 3:19 अपराह्न

views 19

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रूपये के नोट को बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रूपये के नोट को बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। इससे पहले रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा था कि ये नोट वैध रहेंगे और 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में जमा कराया जा सकता है। 

सितम्बर 20, 2023 3:15 अपराह्न

views 14

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी किया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। जेइइ मेन की परीक्षा का पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 1 अपैल से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित होगी। वहीं मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट की परीक्षा 5 मई को होगी।

सितम्बर 20, 2023 3:14 अपराह्न

views 8

झारखंड: एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर चोरी करने की घटना में शामिल 1 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया गांव में एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर चोरी करने की घटना में शामिल 1 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी ने बताया कि मोहम्मद मेहंदी अंसारी ने जुर्म स्वीकार किया है।

सितम्बर 20, 2023 3:03 अपराह्न

views 14

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने के बाद झारखंड के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया

लोकसभा में कल नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने के बाद झारखंड के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है, जिससे नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा में 81 सीटों में 27...

सितम्बर 20, 2023 3:00 अपराह्न

views 15

देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लेंडिंग शुरू नहीं होने से संबंधित सांसद निशिकांत दुबे की अवमानना याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लेंडिंग शुरू नहीं होने और एयरपोर्ट के आस-पास की ऊंची बिल्डिंग को तोड़ने से संबंधित सांसद निशिकांत दुबे की अवमानना याचिका पर कल झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने प्रार्थी, राज्य सरकार और प्रतिवादियों का पक्ष सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। प्रार्थी की ओर स...

सितम्बर 20, 2023 2:55 अपराह्न

views 17

अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन झारखंड में शुरू

अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन आज से झारखंड में शुरू हो गया है। हालांकि कलकत्ता हाई कोर्ट ने आंदोलन पर रोक लगा दी है, जिसके बाद पश्चिम बंगाल में कुड़मी समाज ने आंदोलन वापस ले लिया है, लेकिन झारखंड में गोमो, मुरी और नीमडीह रेलवे स्टेशन में आं...

सितम्बर 20, 2023 2:50 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड का वन क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है– मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा है कि राज्य का अधिकतम भूभाग वन क्षेत्र होने के कारण यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों और प्रभागीय वन अधिकारी से कहा कि राज्य के वन क्षेत्रों में इको पार्क बनाकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है...

सितम्बर 20, 2023 2:48 अपराह्न

views 15

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 7 और 8 अक्टूबर को ‘‘श्री अन्न महोत्सव’’ का आयोजन किया जाएगा–कृषि मंत्री गणेश जोशी

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को ‘‘श्री अन्न महोत्सव’’ का आयोजन किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह जानकारी दी। महोत्सव की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री ने देहरादून में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस महोत्सव में प्रदेश में मोटे अनाज की संभावना...

सितम्बर 20, 2023 2:40 अपराह्न

views 15

मसूरी स्थित ऐतिहासिक शहीद स्थल में जल्द बिजली सुचारू की जाएगी

मसूरी स्थित ऐतिहासिक शहीद स्थल में जल्द बिजली सुचारू की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद स्थल में बिजली लाइन कटने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को बिजली सुचारू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष के जरिए भविष्य में इस तहत की घटना न हो ...

सितम्बर 20, 2023 2:39 अपराह्न

views 15

सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी के कंडियाल गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल का आयोजन किया गया

सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी के कंडियाल गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। विशेष कार्य अधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को विकास य...