सितम्बर 28, 2023 8:43 अपराह्न

views 11

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल एक दिवसीय दौरे पर बिहार जायेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल एक दिवसीय दौरे पर बिहार जायेंगे। श्री धनखड़ दोपहर में राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद करेंगे। उपराष्ट्रपति बनने का बाद श्री धनखड़ का यह पहला बिहार दौरा है। देशभर में समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद के कार्यक्रम के तहत उपराष्ट्रपति ना...

सितम्बर 28, 2023 8:41 अपराह्न

views 9

समुद्री युद्ध केंद्र ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के विज़न-2047 पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया

समुद्री युद्ध केंद्र ने विशाखापत्तनम में, पूर्वी नौसेना कमान के अंतर्गत भारतीय नौसेना के विज़न-2047 पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित किया। संगोष्‍ठी का उद्घाटन ईएनसी वाइस एडमिरल, फ्लैग ऑफिसर, कमांडिंग-इन-चीफ, राजेश पेंढारकर ने किया। इसमें शिक्षा जगत के कई प्रतिष्ठित वक्ताओं, सेवा...

सितम्बर 28, 2023 8:38 अपराह्न

views 19

हरित क्रांति के जनक और प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम.एस.स्‍वामीनाथन का चेन्‍नई में निधन; राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख व्‍यक्त किया

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और भारत की हरित क्रांति के जनक के रूप में प्रख्‍यात एम.एस.स्‍वामीनाथन का आज चेन्‍नई में उनके निवास पर निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। स्‍वामीनाथन ने अपनी नीतियों के जरिये सामाजिक क्रांति लाकर 1960 के दशक में भारत को अकाल जैसी स्थिति से बचाया। उन्‍होंने एम.ए...

सितम्बर 28, 2023 8:29 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को आकांक्षी ब्‍लॉक के लिए संकल्‍प सप्‍ताह का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्‍ली में देश के आकांक्षी ब्‍लॉकों के लिए सप्‍ताह भर चलने वाले संकल्‍प सप्‍ताह कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। भारत मंडपंम में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में देश भर के पंचायत तथा ब्‍लॉक स्‍तर के करीब तीन हजार प्रतिनिधि हिस्‍सा लेगें। इसके अलावा ब्‍लॉक ...

सितम्बर 28, 2023 8:26 अपराह्न

views 21

निवार्चन आयोग का दल राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए कल से जयपुर दौरे पर

   मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुआई में निवार्चन आयोग का एक दल कल से तीन दिन के दौरे पर जयपुर जाएगा। इस दल में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के अलावा आयोग के अन्य अधिकारी राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।     &nb...

सितम्बर 28, 2023 8:05 अपराह्न

views 32

वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने अपना 33वां स्थापना दिवस मनाया

वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने आज अपना 33वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने संस्थान के शोध कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि सब्जियों के माध्यम से कृषि विविधीकरण करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने आश...

सितम्बर 28, 2023 8:02 अपराह्न

views 15

फतेहपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

फतेहपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद खागा रेलवे स्टेशन पर जम्मू तवी मूरी एक्सप्रेस के ठहराव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे खागा नगर के लोगों को सीधे जम्मू...

सितम्बर 28, 2023 8:01 अपराह्न

views 17

झांसी-कानपुर हाईवे पर 2 ट्रकों की टक्कर से भीषण आग लग गई

झांसी-कानपुर हाईवे पर आज 2 ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। इस दौरान ट्रकों में फंसे चालक और सहचालक की जलकर मौत हो गई। यह हादसा झांसी, कानपुर हाईवे चिरगांव थाना क्षेत्र का है, जहां झांसी से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ कानपुर से झांसी की तरफ ...

सितम्बर 28, 2023 7:57 अपराह्न

views 19

आजमगढ़ के कन्या जूनियर हाईस्कूल सरफुद्दीन में स्वच्छता ही सेवा विषय पर जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया

केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजमगढ़ के कन्या जूनियर हाईस्कूल सरफुद्दीन में स्वच्छता ही सेवा विषय पर जन सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्य...

सितम्बर 28, 2023 7:54 अपराह्न

views 13

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कल बैठक की। बैठक में मतदान केन्द्र बनाने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए बहुमंजिला इमारतों के भूतल पर बने कम्युयनि...