सितम्बर 29, 2023 8:26 अपराह्न

views 22

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सफल ब्रिटेन दौरे के बाद वापस भारत लौटे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सफल ब्रिटेन दौरा कर वापस भारत लौट आये हैं। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका ब्रिटेन भ्रमण सफल रहा और राज्य सरकार ने ब्रिटेन के साथ 12 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार किया है। उन्होंने बताया कि देश के अप्रवासियों और उ...

सितम्बर 29, 2023 8:23 अपराह्न

views 18

हमीरपुर : केंद्रीय विद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत अंतर्सदनीय हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 14 सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक मनाया जा रहे हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कक्षा छठी से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए अंतर्सदनीय हिन्दी प्रश्नोत्तरी  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अम्बेडकर सदन  ने प्रथम, शिवाजी  ने द्वितीय और रमन सदन ने तीसरा स्थान प्र...

सितम्बर 29, 2023 8:19 अपराह्न

views 14

चुवाड़ी नगर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी नगर के समीप कुठेढ गांव में तीन दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया । यह तीन दिवसीय जात्र मेला विनतरू नाग अपने भाई नाग मंढ़ौर के साथ मिलन को लेकर मनाया जाता है।  कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर की ...

सितम्बर 29, 2023 8:17 अपराह्न

views 21

कपड़ा मंत्रालय ने बीस एग्रो टेक्सटाइल्स और छह मेडिकल टेक्सटाइल्स की वस्तुओं के लिए दो गुणवत्ता नियंत्रण आदेश-क्यूसीओ जारी किए हैं

कपड़ा मंत्रालय ने बीस एग्रो टेक्सटाइल्स और छह मेडिकल टेक्सटाइल्स की वस्तुओं के लिए दो गुणवत्ता नियंत्रण आदेश-क्यूसीओ जारी किए हैं। यह आदेश अगले वर्ष पहली अप्रैल से प्रभावी होगा। सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को मेडिटेक क्यूसीओ से छूट दी है। मेडिकल टेक्सटाइल QCO में सेनेटरी नैपकिन, शू क...

सितम्बर 29, 2023 8:16 अपराह्न

views 15

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में हिंदी कविता पाठ और सुलेख लेखन प्रतियोगिता हुई

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में हिंदी दिवस के निमित्त हिंदी कविता पाठ और सुलेख लेखन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में तकनीकी विवि में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुलेख लेखन प्रतियोगिता के बीस प्रतिभागियों में भौतिक विज्ञान विभाग की प्रकृति शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कि...

सितम्बर 29, 2023 8:10 अपराह्न

views 25

साहित्य अकादमी ने आज मणिपुरी भाषा के लिए युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है

साहित्य अकादमी ने आज मणिपुरी भाषा के लिए युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है। दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा जो एक कहानी संग्रह है उसके लिए मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा। इस पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मं...

सितम्बर 29, 2023 8:09 अपराह्न

views 18

शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आदित्य नेगी ने की समीक्षा बैठक

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज 12 से 15 अक्टूबर 2023 तक जुन्गा में आयोजित होने वाले शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  उपायुक्त कहा कि एक्यूरेसी पर आधारित इस तरह का आयोजन एवं प्रतियोगिता जुन्गा में पहली दफा हो रहा है, जिसमें दुनिय...

सितम्बर 29, 2023 8:07 अपराह्न

views 32

दिल्ली का मौसम

राजधानी में आज मौसम सामान्य रहा हालांकि दिन का तापमान सामान्‍य से ऊपर रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 35 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ...

सितम्बर 29, 2023 8:06 अपराह्न

views 48

देश में उद्योग जगत के आठ प्रमुख क्षेत्रों में अगस्‍त में वृद्धि दर 14 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर 12 दशमलव एक प्रतिशत दर्ज

देश में उद्योग जगत के आठ प्रमुख क्षेत्रों में अगस्‍त में वृद्धि दर 14 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर 12 दशमलव एक प्रतिशत दर्ज हुई। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार सीमेन्‍ट, कोयला, कच्‍चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्‍पाद और स्‍टील क...

सितम्बर 29, 2023 8:04 अपराह्न

views 21

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने तमिलनाडु को 15 अक्‍टूबर तक प्रत्‍येक दिन तीन हजार क्‍यूसेक कावेरी जल छोडने संबंधी आदेश को पालन करने का निर्देश दिया

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने तमिलनाडु को 15 अक्‍टूबर तक प्रत्‍येक दिन तीन हजार क्‍यूसेक कावेरी जल छोडने संबंधी कावेरी जल नियामक समिति द्वारा जारी आदेश को पालन करने का निर्देश दिया है। नई दिल्‍ली में आज हुई एक बैठक में प्राधिकरण ने 18 दिनों तक तय गुणवत्‍ता वाले जल को छोडने का नि...