अक्टूबर 1, 2023 8:03 अपराह्न

views 22

राँची में वॉकाथन के साथ वन्यप्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई

राजधानी राँची में आज वॉकाथन के साथ वन्यप्राणी सप्ताह की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में करीब 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मौजूद पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह और प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने वनों के संरक्षण को लेकर आम लोगों को जागरूक किया।

अक्टूबर 1, 2023 8:01 अपराह्न

views 15

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान भी किया। इधर, देवघर नगर निगम क्षेत्र के तहत सभी 36 वार्डों में भी आज श्रमदान के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर स...

अक्टूबर 1, 2023 7:58 अपराह्न

views 31

समय और खर्च को बचाने के लिए किसानों को अब मशीनीकरण की ओर जाना चाहिए–राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव

राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि समय और खर्च को बचाने के लिए किसानों को अब मशीनीकरण की ओर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के लिए कई उन्नत किस्म की मशीनें आ गई हैं। इससे उत्पादन में भी काफी फर्क पड़ता है। श्री उरांव ने कहा कि इस पहल के लिए राज्य सरकार भी कई बदलाव कर रही है।...

अक्टूबर 1, 2023 7:57 अपराह्न

views 11

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रायपुर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कैथ लैब का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज रायपुर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कैथ लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल ने चिकित्सा के विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करने के बाद समाज और देश की सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

अक्टूबर 1, 2023 7:52 अपराह्न

views 22

मुख्यमंत्री ने रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, चश्मा सहित अन्य सहायक उपकरण भी प...

अक्टूबर 1, 2023 7:48 अपराह्न

views 16

राउरकेला स्टेशन में आधुनिकीकरण कार्य की वजह से 15 अक्टूबर तक 5 ट्रेनों का परिचालन रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत राउरकेला स्टेशन में आधुनिकीकरण कार्य की वजह से आगामी 15 अक्टूबर तक 5 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इनमें पटना और सिकंदराबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन, हैदराबाद-पटना स्पेशल, रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल और हैदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। 

अक्टूबर 1, 2023 7:46 अपराह्न

views 32

मिलिट्री नर्सिग सर्विस ने आज अपना 98वां स्‍थापना दिवस मनाया

मिलिट्री नर्सिग सर्विस एमएनएस में आज अपना 98वां स्‍थापना दिवस मनाया। यह सशस्‍त्र सेनाओं की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित महिला सेवाओं में से एक है। इस सेवा अंतर्गत सशस्‍त्र सेनाओं में पूरे देश में विभिन्‍न अस्‍पतालों में पांच हजार से अधिक अधिकारी तैनात हैं। 98वें स्‍थापना दिवस पर राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक ...

अक्टूबर 1, 2023 7:45 अपराह्न

views 18

रायपुर में आकर्षक झांकियों और गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आकर्षक झांकियों और गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई झांकियां खारून नदी के महादेवघाट पहुंची, जहां प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जयस्तंभ चौक में झांकी समारोह...

अक्टूबर 1, 2023 7:41 अपराह्न

views 25

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नवनियुक्त 6 हजार से अधिक शिक्षकों को 9 से 13 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नवनियुक्त 6 हजार से अधिक शिक्षकों को 9 से 13 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता शामिल हैं। इन शिक्षकों का प्रशिक्षण 15 चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में पूर्व माध्यमिक शाला में नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अ...

अक्टूबर 1, 2023 7:32 अपराह्न

views 19

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। वे आज लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं।