सितम्बर 30, 2023 10:44 पूर्वाह्न

views 28

पाकिस्‍तान में शुक्रवार को हुए बम हमलों में 59 लोगों की मौत और 70 घायल, ईद-ए-मिलादुन-नबी के मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग एकत्र थे

  पाकिस्‍तान में शुक्रवार को हुए बम हमलों में 59 लोग मारे गए है और 70 घायल हुए है। ये बम विस्‍फोट उस समय किए गए जब ईद-ए-मिलादुन-नबी के मौके पर बडी संख्‍या में लोग एकत्र थे। पहला विस्‍फोट बलू‍चिस्‍तान सूबे के मस्‍तुंग इलाके में हुआ। इसके तुरंत बाद दूसरा विस्‍फोट खैबर पख्‍तूनख्‍वा सूबे के हा...

सितम्बर 30, 2023 8:48 पूर्वाह्न

views 25

निर्वाचन आयोग आज अपने जयपुर दौरे के दूसरे दिन भी चुनाव तैयारियों को लेकर विभिन्न बैठकें करेगा

  निर्वाचन आयोग आज अपने जयपुर दौरे के दूसरे दिन भी चुनाव तैयारियों को लेकर विभिन्न बैठकें करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल राजस्थान में विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए तीन दिन के दौरे पर जयपुर में हैं। दौरे के दूसरे दिन सभी जिला कलक्...

सितम्बर 30, 2023 8:47 पूर्वाह्न

views 29

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर हवा के कम दबाव के कारण केरल में वर्षा जारी

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर हवा के कम दबाव के कारण केरल में वर्षा जारी है। राज्‍य के दस जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों तेज हवा के कारण केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप में मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है। 

सितम्बर 30, 2023 8:37 पूर्वाह्न

views 25

कनाडा के साथ जारी समस्‍या आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा को अनुमति देने के उसके रवैये को लेकर है – वाशिंगटन डी.सी. में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि कनाडा के साथ जारी समस्‍या आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा को अनुमति देने के उसके रवैये को लेकर है, और इसी वजह से खालिस्‍तान का मुद्दा फिर उभरा है। अमरीका की पांच दिन की यात्रा के अंतिम दिन कल वाशिंगटन डी.सी. में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि कनाडा के...

सितम्बर 30, 2023 8:28 पूर्वाह्न

views 133

22वें विधि आयोग ने सरकार को पॉक्‍सो अधिनियम के तहत सहमति की वर्तमान उम्र बरकरार रखने की सिफारिश की

22वें विधि आयोग ने सरकार को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण, पॉस्को (POCSO) अधिनियम के तहत सहमति की मौजूदा उम्र को बरकरार रखने की सिफारिश की है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इसे कम करने से बाल विवाह और बाल तस्करी के खिलाफ लड़ाई में हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। भारत में सहमति की वर्तमान आयु&...

सितम्बर 30, 2023 8:22 पूर्वाह्न

views 23

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कल पूर्वोत्‍तर के सभी राज्‍यों में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र के लिए देश की पहली फाइव-जी प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं और फाइव-जी ऐप की शुरूआत की

उत्‍तर-पूर्व क्षेत्र विकास, पर्यटन और संस्‍कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कल पूर्वोत्‍तर के सभी राज्‍यों में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र के लिए देश की पहली फाइव-जी प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं और फाइव-जी ऐप की शुरूआत की। इस अवसर पर नई दिल्‍ली से अपने वचुर्अल संबोधन में उन्‍होंने कहा कि यह पूर्वोत्‍तर क्षेत्र...

सितम्बर 30, 2023 8:11 पूर्वाह्न

views 24

एक अक्‍टूबर को सुबह 10 बजे देश भर में विशेष स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जाएगा, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रत्‍येक देशवासी हाथ बंटाने के अपील की

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि आगामी एक अक्‍टूबर को सुबह 10 बजे देश भर में विशेष स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि देश में स्‍वच्‍छता बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्‍मेदारी है और स्‍वच्‍छ भारत की दिशा में हर प्रयास महत्‍वपूर्ण है। श्र...

सितम्बर 29, 2023 10:15 अपराह्न

views 17

बागपत के अखिल श्योराण ने चीन में चल रहे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत कर देश का मान बढ़ाया

बागपत के अंगदपुर गांव के अखिल श्योराण ने चीन में चल रहे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत कर देश का मान बढ़ाया है। अखिल ने यह मेडल 50 मीटर थ्री पोजीशन रायफल पुरुष टीम इवेंट में हासिल किया है। पदक जीतने के बाद अखिल के गांव में खुशी का माहौल है। अखिल के पिता रविंद्र श्योराण का कहना है कि सुबह नींद से जागत...

सितम्बर 29, 2023 10:12 अपराह्न

views 18

हृदय दिवस के अवसर पर मऊ में लोगों को जागरूक करने के लिए रन फॉर हार्ट का आयोजन किया गया

आज विश्व हृदय दिवस है। यह दिवस प्रतिवर्ष 29 सितंबर को हृदय रोगों की रोकथाम और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर मऊ में लोगों को जागरूक करने के लिए रन फॉर हार्ट का आयोजन किया गया। इसी के साथ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और गोष्ठी के दौरान विश...

सितम्बर 29, 2023 10:10 अपराह्न

views 18

आज भाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष की शुरुआत हुई

आज भाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पितरों को तर्पण किया। सुबह से ही गंगा स्नान के लिए दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने तट पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर पितरों को तर्पण प्रदान किया। मान्यता के अनुसार आगामी 15 दिन...