अक्टूबर 5, 2023 9:11 अपराह्न

views 29

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेजा

      दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले श्री सिंह को कल प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद अदालत में पेश किया गया था।

अक्टूबर 5, 2023 9:10 अपराह्न

views 18

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वाधीनता सेनानी डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय और समाजसेवी नारायण प्रसाद अवस्थी की प्रतिमा का किया अनावरण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में स्वाधीनता सेनानी डॉक्टर महादेव प्रसाद पांडेय और समाजसेवी नारायण प्रसाद अवस्थी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वाधीनता सेनानी राज्य के गौरव हैं। इन सेनानियों ने...

अक्टूबर 5, 2023 9:09 अपराह्न

views 12

सिक्किम के मुख्‍यमंत्री पी. एस. तमांग ने राज्‍य में आपदा स्थिति की समीक्षा की

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान आज जिला के रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला में आरंभ किए गए विभिन...

अक्टूबर 5, 2023 9:06 अपराह्न

views 14

रायपुर: पारिवारिक उपभोग व्यय सर्वेक्षण के प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय के रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज पारिवारिक उपभोग व्यय सर्वेक्षण के प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय के उप महानिदेशक रोशनलाल साहू ने कहा कि यह सर्वेक्षण एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके...

अक्टूबर 5, 2023 9:03 अपराह्न

views 19

15 वर्ष से अधिक पुरानी पंजीकृत गाड़ियों का पहला कबाड़ केंद्र रायपुर के धनेली गांव में शुरू

छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष से अधिक पुरानी पंजीकृत गाड़ियों का पहला कबाड़ केंद्र रायपुर जिले के धनेली गांव में शुरू हो गया है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज इस केन्द्र का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी विभागों में 15 वर्ष से ज्यादा पुरानी सभी गाड़ियो को कबाड़ में बदलने का निर्णय पह...

अक्टूबर 5, 2023 8:59 अपराह्न

views 29

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र-बीटीआर में सड़क बुनियादी ढांचे के लिए 500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र-बीटीआर में सड़क बुनियादी ढांचे के लिए पांच सौ करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। बक्सा जिले में आज एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीटीआर के सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से जल्द ही यह राशि स्वीकृत की जायेगी। उन...

अक्टूबर 5, 2023 8:59 अपराह्न

views 14

राज्य में आदिवासी बोलियों को पहली से पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने के प्रयास जारी

राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ ही आदिवासी बोलियों को पहली से पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद-एससीईआरटी के संचालक राजेश सिंह राणा ने रायपुर में हुई कार्यशाला में कही। उन्होंने बताया कि एससीईआरटी न...

अक्टूबर 5, 2023 8:57 अपराह्न

views 23

गृहमंत्री अमित शाह ने एनआईए द्वारा आयोजित दो दिन के आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया

  गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियां पिछले नौ वर्षों में देश में सभी प्रकार के आतंकवाद पर मजबूती से अंकुश लगाने में सफल रही हैं। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए द्वारा आयोजित दो दिन के आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि अभिकरण क...

अक्टूबर 5, 2023 8:56 अपराह्न

views 20

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गिरधारी नायक छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त

छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गिरधारी नायक को छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग में सदस्य के रूप में दोबारा नियुक्ति दी गई है। सदस्य के रूप में उनकी पहली नियुक्ति का कार्यकाल पिछले वर्ष 16 नवंबर को समाप्त हो गया था। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज उन्हें सदस्य के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक...

अक्टूबर 5, 2023 8:52 अपराह्न

views 13

चम्पावत: सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

चम्पावत में सांसद अजय टम्टा  की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति  यानी दिशा की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर विभागवार चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने विकास कार्यों में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा...