अक्टूबर 8, 2023 12:12 अपराह्न

views 21

सी.बी.आई. ने पश्चिम बंगाल नगर निकाय भर्ती घोटाले के सिलसिले में फिरहाद हाकिम के घर छापेमारी की

 केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो पश्चिम बंगाल नगर निकाय भर्ती घोटाले के सिलसिले में राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम के घर पर छापेमारी कर रही है।      इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के मामले में पश्चिम बंगाल के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथीन घोष के घर पर छापेमारी की थी...

अक्टूबर 8, 2023 12:08 अपराह्न

views 25

इजरायल के संबंध में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के जवाब में, भारत में इजरायल के राजदूत ने धन्यवाद दिया

   इजरायल के संबंध में, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के जवाब में, भारत में इजरायल के राजदूत नूर गिलों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को धन्यवाद दिया है। श्री नूर ने भारत के नैतिक समर्थन की प्रशंसा की है और कहा है कि इजरायल इस संकट से उबर...

अक्टूबर 8, 2023 12:07 अपराह्न

views 29

वायुसेना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने वायुसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है।    राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वायुसेना नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि हमारी वायुसेना चुनौतियों का म...

अक्टूबर 8, 2023 12:00 अपराह्न

views 17

असम सरकार आज 1182 पूर्व आदिवासी उग्रवादियों को 4-4 लाख रुपये वितरित करेगी

   असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा आज गुवाहाटी में, 1182 पूर्व आदिवासी उग्रवादियों में से प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए का चेक सौंपेंगे। ये उग्रवादी पांच संगठनों से जुड़े रहे हैं। ये संगठन है- आदिवासी कोबरा मिलिट्री ऑफ असम, ऑल आदिवासी नेशनल लिबरेशन आर्मी, बिरसा कमांडो फोर्स,&...

अक्टूबर 8, 2023 11:57 पूर्वाह्न

views 24

एलएएचडीसी कारगिल चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई

  लद्दाख में, लद्दाख स्‍वायत पर्वतीय विकास परिषद कारगिल चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद लद्दाख में यह पहला चुनाव था। 4 अक्टूबर के चुनाव में 77 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।  इस चुनाव में परिषद की 26 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला कांग्रेस...

अक्टूबर 8, 2023 11:55 पूर्वाह्न

views 16

जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के जमशेदपुर में आदि महोत्सव का उद्घाटन किया

जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कल झारखंड में जमशेदपुर में आदि महोत्सव का उद्घाटन किया। दस दिन तक चलने वाले इस महोत्‍सव में देश भर की कला और शिल्‍प का प्रदर्शन किया जा रहा है। महोत्सव में 336 अत्यंत पिछड़ी जनजातियों, जनजातीय समुदायों और वन-धन विकास केन्द्रों के स्टॉल लगाए गए हैं।...

अक्टूबर 8, 2023 11:26 पूर्वाह्न

views 27

वस्तु और सेवा कर परिषद ने इस वर्ष मार्च तक जारी मांग आदेशों के संबंध में अपील दाखिल करने की तारीख 31 जनवरी 2024 तक के लिए बढ़ाई

वस्तु और सेवा कर परिषद ने इस वर्ष मार्च तक जारी मांग आदेशों के संबंध में अपील दाखिल करने की तारीख 31 जनवरी 2024 तक के लिए बढ़ा दी है। यह फैसला कल जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक में लिया गया। जीएसटी कानून के अनुसार, सामान्यतः कर आकलन आदेश के विरुद्ध ऐसी अपील, आदेश जारी होने के तीन माह के भीतर द...

अक्टूबर 8, 2023 8:03 पूर्वाह्न

views 39

सिक्किम में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी समिति आज से राज्‍य का दौरा करेगी

केन्‍द्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने गंगटोक में ताशीलिंग सचिवालय में सिक्किम के मुख्‍य सचिव, विभाग, सेना, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस, सीमा सडक संगठन, राष्‍ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड और एनएचपीसी लिमिटेड के साथ एक बैठक की अध्‍यक्षता की। श्री मिश्रा ...

अक्टूबर 8, 2023 7:48 पूर्वाह्न

views 23

सिक्किम में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 81 लोग अब भी लापता

  सिक्किम में इस महीने की 4 तारीख को तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है और 81 लोग लापता हैं। मृतकों में थल सेना के 9 जवान भी शामिल हैं।      बाढ़ से 1320 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब तक 2563 लोगों को बचाया गया है जबकि 26 लोग घायल है...

अक्टूबर 8, 2023 7:45 पूर्वाह्न

views 26

भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

  भारी उद्योग मंत्री डॉक्‍टर महेन्‍द्र नाथ पांडेय ने कल पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत दक्षिण कश्‍मीर में पुलवामा में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और एक समीक्षा बैठक की। यह दौरा जम्मू-कश्मीर में विकास को बढ़ावा देने के केंद्र के संकल्प का हिस्सा थी। डॉक्टर पांडेय ने पुलवामा जिले में सभी स्‍...