अक्टूबर 9, 2023 7:56 अपराह्न

views 20

आज विश्व डाक दिवस है

आज विश्व डाक दिवस है। इस मौके पर भारतीय डाक विभाग राष्ट्रीय डाक सप्ताह उत्सव मना रहा है। 13 अक्टूबर तक चलने वाले इस डाक सप्ताह के दौरान छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत सभी प्रमुख डाक कार्यालयों और विभागीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बैनर-पोस्टर का प्रदर्शन किया जाएगा। 

अक्टूबर 9, 2023 7:49 अपराह्न

views 33

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यात्रियों और टोल प्‍लाजा संचालकों के हितों की रक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर सुरक्षा मजबूत करने तथा लडाई-झगड़े की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई उपाय किए हैं। प्राधिकरण ने यात्रियों और टोल प्‍लाजा संचालकों दोनों के हितों की रक्षा के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। इस संबंध में राजमार्ग प्राधिकरण ...

अक्टूबर 9, 2023 7:49 अपराह्न

views 27

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। 64 उम्मीदवारों की इस सूची में 3 सांसदों के नाम भी शामिल हैं। इनमें भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट से केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, लोरमी से सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव और पत्थलगांव से ...

अक्टूबर 9, 2023 7:45 अपराह्न

views 27

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बात की

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बताया कि राज्य में मतदाताओं की संख्या करीब 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार है। इनमें 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार 830 पुरूष और 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा तृतीय लिंग समुदाय के 790 मतदाता...

अक्टूबर 9, 2023 7:39 अपराह्न

views 18

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण अधिनियम की खुशी में धन्यवाद मार्च निकाला

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण अधिनियम की खुशी में आज धन्यवाद मार्च निकाला। यह मार्च सर्किट हाउस से शुरू होकर कचहरी तक गया। हाथों में धन्यवाद की तख्तियां लिए महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयघोष करते हुए चल रही थीं। धन्यवाद मार्च का नेतृत्व कर रहीं मुमताज ...

अक्टूबर 9, 2023 7:35 अपराह्न

views 19

प्रदेश में सघन मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण की हुई शुरुआत

प्रदेश में आज सघन मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। गोरखपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार दुबे ने पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जपनद में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से छूट गए 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती मह...

अक्टूबर 9, 2023 7:33 अपराह्न

views 25

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज पहली सूची जारी कर 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भाजपा ने पहली सूची में कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है।

अक्टूबर 9, 2023 7:32 अपराह्न

views 26

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का औपचारिक उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भदोही में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी क्षेत्र को वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र बताते हुए श्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को मंच प्रदान करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही...

अक्टूबर 9, 2023 7:26 अपराह्न

views 20

चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। खास बात ये है कि इस चौथी सूची में 24 मंत्रियों समेत सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे। वहीं दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उम्मीदवार बनाए ग...

अक्टूबर 9, 2023 7:18 अपराह्न

views 17

बिहार में डाक विभाग अपनी लॉजिस्टिक सेवाओं को लगातार विस्तार दे रहा है

बिहार में डाक विभाग अपनी लॉजिस्टिक सेवाओं को लगातार विस्तार दे रहा है। इसके तहत विभाग ने राज्य के छोटे उत्पादकों, कलाकारों और शिल्पियों के उत्पादों की पहुंच विदेशों तक बढ़ाने के लिए डाक निर्यात केंद्रों की शुरुआत की है। बिहार सर्किल के पोस्ट मास्टर जनरल परिमल सिन्हा ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि अभी...