मार्च 13, 2024 12:17 अपराह्न

views 21

हरियाणा विधान सभा के विशेष सत्र में नवनिर्वाचित मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपना बहुमत साबित करेंगे

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में नव निर्वाचित मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना बहुमत साबित करेंगे। हरियाणा के कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने राज्‍य में सरकार के गठन का औपचारिक दावा पेश करने के लिए कल राज्‍यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। भारतीय जनता ...

मार्च 13, 2024 11:58 पूर्वाह्न

views 26

छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद में  24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में आदान सहायता राशि का अंतरण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद में आयोजित कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा कर...

मार्च 13, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 36

नई दिल्ली में आज प्रसार भारती के प्रसारणों के प्रचार के लिए ऑडियो-विजुअल माध्‍यम ‘शब्द’ को लॉन्च करेंगे अनुराग ठाकुर

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज नई दिल्ली में आकाशवाणी समाचार और डीडी न्यूज की संशोधित वेबसाइटों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर श्री ठाकुर न्‍यूज ऑन एआईआर के संशोधित ऐप और प्रसार भारती के प्रसारणों के प्रचार के लिए ऑडियो-विजुअल माध्यम 'शब्द' भी लॉन्च करेंगे।

मार्च 13, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 25

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण आतंकियों और अपराधियों के गठजोड़ के संबंध में विभिन्‍न राज्‍यों में तीस स्‍थानों पर गहन छानबीन कर रही है

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए आतंकियों और अपराधियों के गठजोड के संबंध में विभिन्‍न राज्‍यों में तीस स्‍थानों पर गहन छानबीन कर रही है। एनआईए पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ में जांच कर रही है।

मार्च 13, 2024 11:17 पूर्वाह्न

views 21

प्रदेश सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का बँटवारा किया गया

प्रदेश सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का कल बंटवारा कर दिया गया। नए मंत्रियों में ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज व मुस्लिम वक्फ विभाग का जिम्मा सौंपा गया। वहीं दारा सिंह चौहान कारागार विभाग संभालेंगे। पहली बार मंत्री बने सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनि...

मार्च 13, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 20

प्रधानमंत्री ने लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे की 85 हज़ार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वर्चुअली इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। श्री योगी ने प्रदेश में तीन नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने के साथ ही लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत ट्र...

मार्च 13, 2024 10:55 पूर्वाह्न

views 26

दिल्‍ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बूँदा-बाँदी होने का अनुमान है

मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पश्चिम ...

मार्च 13, 2024 10:43 पूर्वाह्न

views 35

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज 1 लाख 25 हज़ार करोड़ रुपए की तीन सेमीकंडक्टर-परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से विकसित भारत के लिए भारत के टेकेड चिप्‍स कार्यक्रम में भाग लेंगे और लगभग 1 लाख 25 हज़ार करोड़ रुपए की तीन सेमीकंडक्‍टर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर देशभर के युवाओं को भी संबोधित करेंगे।

मार्च 13, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 26

वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ के सामने 538 रनों का लक्ष्य रखा

वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ के सामने 538 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मुंबई के लिए मुशीर खान ने 136 रनों की मजबूत पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे के 73 रनों की पारी के बाद श्रेयस अय्यर ने 95 रनों की तेज पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। विदर्भ के गेंदबाजों...

मार्च 13, 2024 10:29 पूर्वाह्न

views 5

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिपः बर्मिंघम में लक्ष्‍य सेन और प्रियांशु रजावत आज अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में लक्ष्‍य सेन और प्रियांशु रजावत आज ब्रिटेन के बर्मिंघम में अपने-अपने पुरुष एकल अभियान की शुरुआत करेंगे। लक्ष्‍य सेन का मुकाबला डेनमार्क के मैग्रस जोहानसन से होगा, जबकि राजावत का सामना इंडोनेशियाई खि‍लाड़ी चिको औरा ड्वी वार्डोयो से होगा। विश्‍व की नंबर-1 पुरुष युगल...