अक्टूबर 8, 2023 8:48 अपराह्न

views 9

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान बदरीनाथ और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विश्व में सुख समृद्धि और जन कल्याण की कामना की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान बदरीनाथ और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विश्व में सुख समृद्धि और जन कल्याण की कामना की। श्री आदित्यनाथ ने आज सुबह बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किया। इसकेे पश्चात वे केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। उन्होंने बाबा क...

अक्टूबर 8, 2023 8:44 अपराह्न

views 15

जिला विधिक सेवा प्राधिकर, डालसा के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा है कि बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य लाभ से जोड़ना बेहद जरूरी

जिला विधिक सेवा प्राधिकर, डालसा के सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा है कि बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य लाभ से जोड़ना बेहद जरूरी है। श्री कुमार आज खूंटी जिले के मुरहू स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शिविर 25 दिसंबर तक लगातार चले...

अक्टूबर 8, 2023 8:42 अपराह्न

views 17

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर राज्य के नौ सेवानिवृत लिपिकों की सेवा नियमित करने का फैसला लिया गया

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर राज्य के नौ सेवानिवृत लिपिकों की सेवा नियमित करने का फैसला लिया गया है। इन सभी को अनुमान्य वित्तीय लाभ भी दिया जायेगा। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये सभी लिपिक विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए थे, लेकिन इनका समायोजन नहीं हुआ था। इन सभी ने दस वर...

अक्टूबर 8, 2023 8:41 अपराह्न

views 21

विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने शौर्य जागरण यात्रा निकाली और धर्मसभा का आयोजन किया

विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने आज शौर्य जागरण यात्रा निकाली और धर्मसभा का आयोजन किया। इस दौरान रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहे। बजरंग दल से जुड़े लोगों ने विभिन्न चौक-चौराहों से मोटरसाईकल सहित अन्य वाहनों से केसरिया झंडा लेकर धर्म सभा म...

अक्टूबर 8, 2023 8:39 अपराह्न

views 15

लोक नायक जय प्रकाश नारायण को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया

बिहार में लोक नायक जय प्रकाश नारायण की 45 पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर पटना में कदमकुआं स्थित उनके आवास चरखा समिति में सुबह सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में महिला चरखा समिति की अध्यक्ष तारा सिन्हा, सचिव मृदुला प्रकाश सहित कई अन्य लो...

अक्टूबर 8, 2023 8:38 अपराह्न

views 32

भारत और सऊदी अरब ने इलेक्‍ट्रीकल इंटर कनेक्‍शन, हरित, स्‍वच्‍छ हाइड्रोजन और बिजली आपूर्ति के एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये

भारत और सऊदी अरब ने आज इलेक्‍ट्रीकल इंटर कनेक्‍शन, हरित और स्‍वच्‍छ हाइड्रोजन तथा बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये हैं। रियाद में मध्‍य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका जलवायु सप्‍ताह -एमईएनए के सत्र के दौरान इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये गये। भारत के ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के...

अक्टूबर 8, 2023 8:36 अपराह्न

views 14

सुपौल: त्रिवेणीगंज में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ

सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत ने आज त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र में रेफरल अस्पताल के समीप प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। सांसद ने इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को इससे काफी सुविधा होती है और महंगी दवाओं से राहत मिलती है। श्री कामत ने कहा कि जन औषधि केंद्र पर ...

अक्टूबर 8, 2023 8:34 अपराह्न

views 17

NABARD: हजारीबाग पैक्सों को लाइव करने वाला राज्य का प्रथम जिला बना

हजारीबाग पैक्सों को लाइव करने वाला राज्य का प्रथम जिला बन गया है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, नाबार्ड की ओर से पैक्स कम्प्यूटराइजेशन योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में 40 पैक्सों को डिजिटलाइजेशन का प्रशिक्षण दिया गया। इस कड़ी में हजारीबाग के 37 पैक्स का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है।

अक्टूबर 8, 2023 8:32 अपराह्न

views 16

थाईलैंड में पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतने वाली खिलाड़़ी एलिसन रुपल खाखा को रांची में सम्मानित किया गया

थाईलैंड में पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतने वाली खिलाड़़ी एलिसन रुपल खाखा को आज रांची में सम्मानित किया गया। कराटे प्रशिक्षण की एक शाखा के उद्घाटन अवसर पर रांची के पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव ने उन्हें सम्मानित किया।

अक्टूबर 8, 2023 8:31 अपराह्न

views 59

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में नौ नए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में नौ नए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा चिकित्सकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा राज्य में...