मार्च 13, 2024 6:27 अपराह्न
27
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 110 करोड़ रुपए की विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 110 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कमरऊ तहसील की ग्राम पंचायत कान्डो चियोग में 59.67 लाख रुपए लागत से निर्मित प्रवाह सिंचाई योजना सुइंगा बाग तथा 1.85 करोड़ रुपए की लाग...