मार्च 13, 2024 12:52 अपराह्न

views 36

उत्तराखंडः उन्नत भारत अभियान के तहत हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक के गैंडीखाता गाँव में ई-स्मार्ट क्लीनिक की शुरुआत हुई

उन्नत भारत अभियान के तहत हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक के गेंडीखाता गांव में ई-स्मार्ट क्लीनिक की शुरुआत हो गयी है। गेंडीखाता देश का ऐसा पहला गांव है, जहाँ पर मॉडल ई क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। इस स्मार्ट क्लीनिक में 30 से अधिक स्वास्थ्य जांच की जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन विशेषज्ञ डॉक्ट...

मार्च 13, 2024 12:53 अपराह्न

views 29

मध्य प्रदेशः जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन वन उत्पाद की हुई शुरुआत

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन वन उत्पाद की शुरुआत हुई। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान जबलपुर स्टेशन में वन स्टेशन वन उत्पाद के तहत हैंडमेड बैग का आउट-लेट शुरू हुआ, वहीं मदन महल स्टेशन पर यात्र...

मार्च 13, 2024 11:41 पूर्वाह्न

views 16

विदेश मंत्री डॉ0 सुब्रमण्‍यम जयशंकर आज नई दिल्‍ली में बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे

बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक भारत दौरे पर कल शाम नई दिल्ली पहुंचे। वह आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ भारत-बेलारूस साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा होगी। दोनों मंत्री आपस...

मार्च 13, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 74

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को आठ रन से हराया

वीमेंस प्रीमियर लीग क्रिकेट में गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स को आठ रन से हरा दिया है। कल रात नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मैच में गुजरात जायंट्स के लिए जीत जरूरी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने कप्तान बेथ मूनी के 52 गेंदों पर नाबाद 74 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 ...

मार्च 13, 2024 11:43 पूर्वाह्न

views 36

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदाराबाद जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदाराबाद जाएंगे। वे भाजपा के सोशल मीडिया विशेषज्ञों के साथ बात करेंगे और पार्टी के पोलिंग बूथ अध्‍यक्षों की बैठक विजय संकल्‍प सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्‍मेलन दोपहर बाद एक बजे एल बी स्‍टेडियम में होगा। श्री शाह आगामी लोकसभ...

मार्च 13, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 24

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अहमदाबाद में 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिन की यात्रा पर गुजरात जाएंगे। श्री मोदी अहमदाबाद में 85 हजार करोड रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे। प्रधानमंत्री दस नई वंदे भारत रेलगाडियों को भी रवाना करेंगे। यह हैं- अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर सें...

मार्च 13, 2024 12:04 अपराह्न

views 40

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 165 अंक बढ़कर 73 हजार 667 पर बंद हुआ

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 165 अंक बढ़कर 73 हजार 667 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली तीन अंक चढ़कर 22 हजार 335 दर्ज हुआ।

मार्च 12, 2024 8:58 अपराह्न

views 27

भारतीय नाविक विष्णु सरवनन ने स्पेन में यूरोपा कप में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय नाविक विष्णु सरवानन ने स्‍पेन में यूरोपा कप में स्वर्ण पदक जीता। इस स्‍पर्धा का आयोजन रीयल क्लब नॉटिक पोर्ट डी पोलेंका ने किया था। सरवानन 17 नेट अंकों के साथ 91-बोट रेस में शीर्ष पर रहे। नीदरलैंड के विलेम विएर्सेमा ने भी समान अंक अर्जित किए लेकिन सरवानन ने तकनीकी आधार पर श्रेणी जीत ली। इस वर्...

मार्च 12, 2024 8:53 अपराह्न

views 29

भारत ने मिशन दिव्यास्त्र के अंतर्गत मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

भारत ने मिशन दिव्‍यास्‍त्र के अंतर्गत मल्‍टीपल इंडीपेन्‍डेन्‍टली टारगेटेबल री-एंट्री व्‍हीकल - एमआईआरवी प्रौद्योगिकी के साथ स्‍वदेश विकसित अग्नि 5 मिसाइल की पहली उड़ान का आज सफल परीक्षण किया। इस तकनीक के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्‍न लक्ष्‍यों पर निशाना साधा जा सकता है। इस परियोजना की निदेशक ए...

मार्च 12, 2024 8:49 अपराह्न

views 26

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के 41 गांवों में पाइप से प्राकृतिक गैस पहुंचाने और 380 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली के द्वारका स्‍थि‍त यशोभूमि में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत राजधानी के 41 गाँवों में पाइप लाइन द्वारा स्वच्छ और किफायती गैस पहुँचाने के लिए पीएनजी सेवाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्‍होंने दिल्‍ली के 178 गाँवों में 383 कर...