मार्च 13, 2024 3:48 अपराह्न

views 32

क्रिकेट में आज महिला प्रीमियर लीग में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का मुकाबला गुजरात जायंट्स के साथ होगा

क्रिकेट में आज महिला प्रीमियर लीग में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का मुकाबला गुजरात जायंट्स के साथ होगा। मैच, शाम 7 बजकर 30 मिनट पर दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में होगा।   रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कल वर्तमान चैंपियन मुंबई इंडियन को सात विकेट से हराकर प्‍ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया। पहले बल्‍लेबाजी क...

मार्च 13, 2024 3:35 अपराह्न

views 31

कल से पाँच-दिवसीय भारत दौरे पर हैं भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे कल से पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस वर्ष जनवरी में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यात्रा के दौरान, भूटान के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्ष...

मार्च 13, 2024 3:44 अपराह्न

views 33

केन्या के नैरोबी में “बढ़ते जटिल मीडिया परिदृश्य में निर्णायक नेतृत्व” शीर्षक से श्वेत-पत्र जारी किया गया

केन्या के नैरोबी में ग्लोबल मीडिया कांग्रेस कार्यक्रम में "बढ़ते जटिल मीडिया परिदृश्य में निर्णायक नेतृत्व" शीर्षक से श्वेत पत्र जारी किया गया। इसे संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक समाचार एजेंसी अमीरात समाचार एजेंसी द्वारा लॉन्च किया गया यह श्‍वेत पत्र इस क्षेत्र के सामने आने वाले प्रमुख चुनौतियों के ...

मार्च 13, 2024 12:35 अपराह्न

views 24

नागालैंड में कैंसर का शीघ्र पता लगाने वाली हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला की पहली इकाई का उद्घाटन किया गया

नागालैंड को कैंसर का शीघ्र पता लगाने वाली हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला की पहली इकाई का उपहार मिला है। कल नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष सुमन कुमार बेरी ने नागा हॉस्पिटल अथॉरिटी कोहिमा में प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। कॉरपोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व- सी.एस.आर के तहत नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित...

मार्च 13, 2024 3:46 अपराह्न

views 40

देश की आर्थिक-शक्ति के अनुपात में सशस्‍त्र-बलों की क्षमता में हुई वृद्धिः प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश की आर्थिक शक्ति के अनुपात में सशस्‍त्र बलों की क्षमता में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने कल राजस्‍थान के पोखरण में तीनों सेनाओं का भारत शक्ति अभ्‍यास देखने के बाद अपने संबोधन में कहा कि रक्षा कौशल, शौर्य का प्रदर्शन नवभारत का आवाह्न करते हैं। उन्‍होंने कह...

मार्च 13, 2024 12:17 अपराह्न

views 21

हरियाणा विधान सभा के विशेष सत्र में नवनिर्वाचित मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपना बहुमत साबित करेंगे

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में नव निर्वाचित मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना बहुमत साबित करेंगे। हरियाणा के कुरूक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने राज्‍य में सरकार के गठन का औपचारिक दावा पेश करने के लिए कल राज्‍यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। भारतीय जनता ...

मार्च 13, 2024 11:58 पूर्वाह्न

views 25

छत्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद में  24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में आदान सहायता राशि का अंतरण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद में आयोजित कार्यक्रम में कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा कर...

मार्च 13, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 36

नई दिल्ली में आज प्रसार भारती के प्रसारणों के प्रचार के लिए ऑडियो-विजुअल माध्‍यम ‘शब्द’ को लॉन्च करेंगे अनुराग ठाकुर

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज नई दिल्ली में आकाशवाणी समाचार और डीडी न्यूज की संशोधित वेबसाइटों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर श्री ठाकुर न्‍यूज ऑन एआईआर के संशोधित ऐप और प्रसार भारती के प्रसारणों के प्रचार के लिए ऑडियो-विजुअल माध्यम 'शब्द' भी लॉन्च करेंगे।

मार्च 13, 2024 11:26 पूर्वाह्न

views 25

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण आतंकियों और अपराधियों के गठजोड़ के संबंध में विभिन्‍न राज्‍यों में तीस स्‍थानों पर गहन छानबीन कर रही है

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए आतंकियों और अपराधियों के गठजोड के संबंध में विभिन्‍न राज्‍यों में तीस स्‍थानों पर गहन छानबीन कर रही है। एनआईए पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ में जांच कर रही है।

मार्च 13, 2024 11:17 पूर्वाह्न

views 21

प्रदेश सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का बँटवारा किया गया

प्रदेश सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का कल बंटवारा कर दिया गया। नए मंत्रियों में ओमप्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज व मुस्लिम वक्फ विभाग का जिम्मा सौंपा गया। वहीं दारा सिंह चौहान कारागार विभाग संभालेंगे। पहली बार मंत्री बने सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रॉनि...