जनवरी 30, 2026 1:55 अपराह्न

views 78

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की। यह बातचीत अबूधाबी में  संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में अमरीका-रूस-यूक्रेन  राजनयिक प्रयासों के बीच हुई है। रूस में हुई बैठक में संयुक्त अरब अमीरात-रूस रणनीतिक भागीदारी ...

जनवरी 30, 2026 1:56 अपराह्न

views 946

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्‍त व्‍यापार समझौता देश के निर्यात इतिहास में एक मील का पत्‍थर: अजय सहाय

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के महानिदेशक अजय सहाय ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्‍त व्‍यापार समझौते को देश के निर्यात इतिहास में एक मील का पत्‍थर बताया है। उन्‍होंने कहा कि इस समझौते के माध्‍यम से भारत ने व्‍यापार मूल्‍य के हिसाब से यूरोपीय संघ को होने वाले 99 प्रतिशत निर्यात तक अपनी पहु...

जनवरी 30, 2026 1:41 अपराह्न

views 53

केरल: सबरीमाला दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

केरल में कुंभ माह की पूजा के उपलक्ष्य में सबरीमाला दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है। सीमित संख्या में तीर्थयात्रियों को आधार शिविर पर  पंजीकरण के माध्‍यम से प्रवेश दिया जाएगा।

जनवरी 30, 2026 1:34 अपराह्न

views 241

भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली में, अरब लीग के महासचिव भी लेंगे भाग

भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक कल नई दिल्ली में होगी। इसकी सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात कर रहे हैं। अरब देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव इस बैठक में भाग लेंगे। यह भारत और अरब के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक है, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। इस बीच, नई दिल्ली...

जनवरी 30, 2026 1:15 अपराह्न

views 35

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय, अन्य मानवाधिकार और कानूनी संगठनों ने पाकिस्तानी मानवाधिकार वकीलों को दोषी ठहराए जाने की कड़ी निंदा की

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय तथा कई अन्य मानवाधिकार और कानूनी संगठनों ने पाकिस्तानी मानवाधिकार वकीलों इमान ज़ैनब मज़ारी-हाज़िर तथा हादी अली चट्टा को दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पाकिस्तान में अंस्‍तुष्‍ट आवाजों को दबाने के पाकिस्‍तान के इलेक्ट्रॉनिक अपराध नि...

जनवरी 30, 2026 1:23 अपराह्न

views 238

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्‍ट्र आज महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि और शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।  नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री ...

जनवरी 30, 2026 1:06 अपराह्न

views 56

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्‍मद के तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जारी आतंकरोधी अभियान किया तेज

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा बलों ने किश्‍तवाड जिले में बर्फ से ढके चतरू क्षेत्र में छिपे जैश-ए-मोहम्‍मद के तीन आतंकवादियों को पकड़ने और उनका सफाया करने के लिए जारी आतंक रोधी अभियान आज और तेज कर दिया। सिंहपोरा, चिंगम और चतरू सहित क्षेत्र के छह किलोमीटर दायरे के भीतर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्‍थायी रूप ...

जनवरी 30, 2026 1:01 अपराह्न

views 62

झारखंड: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 हॉकी चैंपियनशिप का तीसरा दिन आज, लीग मैच जारी

झारखंड में 69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन आज लीग मैच खेले जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 27 से 31 जनवरी तक आयोजित इस टूर्नामेंट में लड़कें और लड़कियों की 63 टीमें भाग ले रही हैं। लड़कों के वर्ग में मेजबान झारखंड ने राजस...

जनवरी 30, 2026 12:54 अपराह्न

views 51

सुरक्षा परिषद के स्‍थायी सदस्‍यों की सूची में सुधार किया जाना चाहिए: एंतोनियो गुतरश

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने कहा है कि सुरक्षा परिषद के स्‍थायी सदस्‍यों की सूची में एशिया का पर्याप्‍त प्रतिनिधित्‍व नहीं है और इसमें सुधार किया जाना चाहिए। इस वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकताओं के बारे में संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आ...

जनवरी 30, 2026 11:53 पूर्वाह्न

views 64

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो महिलाओं सहित चार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज दो महिलाओं सहित चार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इन पर आठ लाख रुपये का इनाम था। सुकमा जिला मुख्यालय में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चौहान और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा बल अधिकारियों के सामने आत्‍मसर्पण किया।  इस दौरान एक एस.एल.आर...