फ़रवरी 4, 2026 8:18 पूर्वाह्न

views 131

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज होने वाली महत्‍वपूर्ण खनिज संबंधी मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले कल रात वाशिंगटन में अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्हें उनसे मिलकर प्रसन्‍नता हुई। विदेश मंत्री ने कहा कि द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे, क्षेत्रीय ...

फ़रवरी 4, 2026 8:08 पूर्वाह्न

views 75

लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी के पुत्र और पूर्व उत्तराधिकारी सैफ अल इस्लाम की हत्या का दावा

लीब‍िया के अधिकारियों ने कहा कि लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्‍मर गद्दाफी के पुत्र और एक बार के उत्‍तराधिकारी सैफ अल इस्‍लाम गद्दाफी को उत्‍तरी अफ्रीकी देश में मार दिया गया है। लीबिया के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि राजधानी त्रिपोली से 136 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित जिंटन शहर में 53 वर्षीय सैफ ...

फ़रवरी 4, 2026 11:13 पूर्वाह्न

views 146

भारत-किर्गिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खंज़र’ आज से असम के मिसामारी में होगा शुरू

भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास खंज़र का 13वां संस्करण आज असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी में शुरू हो रहा है। यह सैन्य अभ्यास द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही सैन्य साझेदारी को मज़बूती प्रदान करेगा।   14 दिन तक चलने वाले इस सैन्य...

फ़रवरी 4, 2026 7:56 पूर्वाह्न

views 83

रूस ने यूक्रेन पर किए रातभर हमले

रूस ने यूक्रेन पर रातभर हमले किए। खराब मौसम के कारण पहली फरवरी तक एक सप्‍ताह के लिए कीव पर हमलों को रोकने संबंधी अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के व्‍यक्तिगत आग्रह पर सहमति जताने के बाद रूस ने इस प्रकार के हमले न करने के वादे को तोड़ दिया है। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लोद्योमीर जेलेंस्‍की ने क...

फ़रवरी 4, 2026 7:53 पूर्वाह्न

views 48

गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत गोवा पुस्तक महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज पणजी के कैम्पल ग्राउंड में गोवा पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। आगंतुक कोंकणी, मराठी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं की पुस्तकों पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस महोत्सव में प्रवेश निशुल्क है। राष्ट्रीय पुस्तक...

फ़रवरी 4, 2026 7:43 पूर्वाह्न

views 144

महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग: दिल्ली कैपिटल्स ने किया फाइनल में प्रवेश

महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग में, कल एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने वडोदरा में गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 169 रन का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर और चार गेंद में 3 विकेट पर 169 रन बनाकर हासिल कर लिया है। दिल्ली के लिए लिज़ेल ली ने 43 रन और कप्तान जेम...

फ़रवरी 4, 2026 7:39 पूर्वाह्न

views 630

अंडर-19 विश्व कप: सेमीफाइनल में आज भारत का सामना अफगानिस्तान से

अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में, आज भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह मैच हरारे में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के विजेता का सामना शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड से होगा। भारतीय टीम अब तक प्रतियोगिता में अपराजित रही है।   भारत अंडर-19 विश्व कप...

फ़रवरी 4, 2026 7:36 पूर्वाह्न

views 223

आरबीआई आज से शुक्रवार तक करेगा अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज से शुक्रवार तक अपनी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक करेगा। आईबीआई गर्वनर संजय मल्‍होत्रा ​​की अगुवाई वाली छह सदस्यीय एमपीसी का फैसला शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। अर्थशास्‍त्र‍ियों का मानना है कि एमपीसी नीति दर में किसी और कटौती को रोक सकती है।   केन्‍द्रीय बै...

फ़रवरी 4, 2026 8:19 पूर्वाह्न

views 73

मणिपुर: भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह को कल मणिपुर में भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। उनका चुनाव नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में हुआ। पार्टी के महासचिव और मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने सोशल मीडिया पर एक पो...

फ़रवरी 4, 2026 6:53 पूर्वाह्न

views 78

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखने का आग्रह किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ बातचीत करना ऊर्जा पूर्ण रहा। उन्‍होंने परीक्षार्थियों से तनाव रहित होकर परीक्षाएं देने, चुनौतियों से निपटने के व्‍यवहारिक तरीके अपन...