फ़रवरी 5, 2026 1:11 अपराह्न

views 34

MOS सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में ग्वाटेमाला की उपमंत्री क्लॉडिया टेरेसा वेलनजुएला लोपेज से मुलाकात की

महिला और बाल विकास राज्‍यमंत्री सावित्री ठाकुर ने अमरीका के न्‍यूयार्क में ग्‍वाटेमाला की सामाजिक विकास उपमंत्री क्‍लॉडिया टेरेसा वेलेन्‍जुएला लोपेज से मुलाकात की। श्रीमती ठाकुर ने ग्‍वाटेमाला के साथ परस्‍पर लाभकारी भागीदारी को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने...

फ़रवरी 5, 2026 12:54 अपराह्न

views 56

विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पिछले महीने की 28 तारीख को दोनों सदनों को संबोधित किया था।    पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फ़रवरी 5, 2026 12:43 अपराह्न

views 93

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पांच दिवसीय भारत दौरे पर चेन्नई पहुंचे

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पांच दिन के भारत दौरे पर चेन्नई में हैं। आज वे एस.आई.एम.एस. अस्पताल और बालाजी डेंटल अस्पताल का दौरा करेंगे राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी हैं। वे कल राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात करेंगे। सात तारीख को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने के लिए वे मुंबई रवाना ह...

फ़रवरी 5, 2026 12:42 अपराह्न

views 40

आकाशवाणी NSD की पूर्व हिंदी समाचार वाचिका रविंदर सब्बरवाल का निधन

आकाशवाणी, समाचार सेवा प्रभाग की पूर्व हिन्‍दी समाचार वाचिका रविन्‍दर सब्‍बरवाल का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उन्‍होंने वर्ष 1985 से 2012 तक नई दिल्‍ली के आकाशवाणी, समाचार सेवा प्रभाग में नियमित समाचार वाचक तथा अनुवादक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

फ़रवरी 5, 2026 11:40 पूर्वाह्न

views 105

UPSE ने सिविल सेवा परीक्षा-2026 की अधिसूचना में पहले से सेवाओं में कार्यरत उम्मीदवारों की पात्रता और प्रयासों से जुड़े नियम स्पष्ट किए

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2026 की कल जारी अधिसूचना में पहले से सिविल सेवाओं में कार्यरत उम्‍मीदवारों की पात्रता और प्रयासों से जुड़े नियमों को अधिक स्‍पष्‍ट और विस्‍तृत रूप में निर्धारित किया है। संशोधित नियम, विशेष रूप से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और ...

फ़रवरी 5, 2026 11:33 पूर्वाह्न

views 34

एनसीबी महानिदेशक अनुराग गर्ग ने मणिपुर के सीमावर्ती कस्बे मोरेह में नशामुक्ति केंद्र का दौरा किया

स्‍वापक नियंत्रण ब्यूरो- एनसीबी के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने मणिपुर के सीमावर्ती कस्बे मोरेह में एक गैर सरकारी संगठन द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र का दौरा किया। इस दौरान महानिदेशक ने केंद्र के कर्मचारियों से बातचीत की और नशा मुक्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए मादक पदार्थों और व्यसन के खिलाफ जागर...

फ़रवरी 5, 2026 11:30 पूर्वाह्न

views 50

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने जिले के दक्षिणी हिस्से में तलाश अभियान शुरू किया। आज सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओव...

फ़रवरी 5, 2026 11:24 पूर्वाह्न

views 55

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवनीमोरी अवशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन पर श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कामना की कि भगवान बुद्ध की करुणा, शांति और सद्भाव का शाश्वत संदेश मानव...

फ़रवरी 5, 2026 11:15 पूर्वाह्न

views 59

भुवनेश्वर में आज से ब्लैक स्वान समिट इंडिया शुरू, एआई और फिनटेक पर रहेगा फोकस

ओडिसा में दो दिन का ब्‍लैक स्‍वान समिट इंडिया, आज से राजधानी भुवनेश्‍वर में शुरू हो रहा है। इसका आयोजन राज्‍य सरकार की भारत नेत्र पहल के अंतर्गत किया जा रहा है। सम्‍मेलन का उद्देश्‍य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक के क्षेत्र में ओडिसा को एक उभरते केन्‍द्र के रूप में स्‍थापित करना तथा डिजिटल वित्‍त...

फ़रवरी 5, 2026 11:07 पूर्वाह्न

views 46

सरकार ने औषधीय पौधों की खेती से जुड़े हितधारकों को उत्पत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए डिजिटल पोर्टल शुरू किया

सरकार ने औषधीय पौधों की खेती के लिए उपलब्ध छूट और लाभ-साझाकरण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति वाले हितधारकों को उत्पत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा के लिए एक डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया है। आवेदन प्रक्रिया और उत्पत्ति प्रमाण प्राप्‍त करने के लिए absefiling.nbaindia.in पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।...