जनवरी 28, 2026 8:42 पूर्वाह्न
100
मायाबंदर में 200 करोड़ रुपये से स्मार्ट और एकीकृत मत्स्य बंदरगाह को मंजूरी
सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर में 200 करोड़ रुपये की लागत से एक स्मार्ट और एकीकृत मत्स्य बंदरगाह के विकास को मंजूरी दे दी है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बताया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत सत प्रतिशत केन्द्रीय सहायता से वित्त पोषित होगी...