जनवरी 26, 2026 1:43 अपराह्न

views 51

ऑस्‍ट्रेलिया दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दी ऑस्‍ट्रेलिया के लोगों को बधाई

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने आज ऑस्‍ट्रेलिया दिवस के अवसर पर ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्री और वहां की जनता को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ० जयशंकर ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच सतत विकास और व्‍यापक गहन सामरिक साझेदारी को महत्‍व देता है।

जनवरी 26, 2026 1:40 अपराह्न

views 98

हिमाचल प्रदेश: प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल गौतम को पद्म-श्री पुरस्कार के लिये नामित किया गया

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल गौतम को इस वर्ष पद्म-श्री पुरस्कार के लिये नामित किया गया है। यह पुरस्‍कार विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जायेगा।   डॉ. गौतम ने भारतीय कृषि विज्ञान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमि...

जनवरी 26, 2026 1:32 अपराह्न

views 70

छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस पर रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

छत्तीसगढ़ में राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में राष्‍ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया । समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बरसों तक छत्तीसगढ़ ने माओवादी हिंसा की यातना झेली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़...

जनवरी 26, 2026 1:21 अपराह्न

views 121

नेपाल के ऊपरी सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई नेपाली कांग्रेस

नेपाली कांग्रेस नेपाल के ऊपरी सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। नेपाली कांग्रेस-एन.सी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल -यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी यानी सीपीएन-यूएमएल ने कल हुए नेशनल असेंबली के चुनाव में जीत दर्ज की। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी के चुनावों के लिए अंतिम परि...

जनवरी 26, 2026 12:45 अपराह्न

views 209

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में फहराया राष्ट्रीय ध्‍वज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्‍वज फ़हराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र...

जनवरी 26, 2026 11:49 पूर्वाह्न

views 67

दक्षिणी फिलीपींस में ज़ाम्बोआंगा से सुलु प्रांत के जोलो द्वीप जा रही नौका समुद्र में डूबी

दक्षिणी फिलीपींस में ज़ाम्बोआंगा से सुलु प्रांत के जोलो द्वीप जा रही नौका समुद्र में डूब गई। इसमें चालक दल के 27 सदस्य सहित 359 लोग सवार थे। फिलीपींस नौसैनिक तट रक्षक के बचाव दल और स्थानीय नावि‍कों ने दो सौ 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि सात शव निकाले गए है। सौ से अधिक लोग अब भी लापता है। &n...

जनवरी 26, 2026 11:48 पूर्वाह्न

views 81

ओडिशा: उत्साह के साथ मनाया जा रहा है 77वां गणतंत्र दिवस

ओडिशा में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राज्‍यपाल हरिबाबू कंभमपति ने भुवनेश्‍वर में महात्‍मा गांधी मार्ग पर ने राज्‍य के गणतंत्र दिवस समारोह में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और परेड की सलामी ली। केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड और सिविल डिफेंस के कर्मियों सहित 54 जत्‍...

जनवरी 26, 2026 10:58 पूर्वाह्न

views 94

भारतीय गणराज्‍य में नागरिकों को प्रथम स्‍थान दिया गया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारतीय गणराज्‍य में नागरिकों को प्रथम स्‍थान दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि देश में न केवल लोगों का और लोगों के द्वारा लोकतंत्र कायम है बल्कि यह लोगों के लिए भी है। अंग्रेजी दैनिक में लिखे लेख में रक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक गणराज्‍य का वादा इस बात से आंका...

जनवरी 26, 2026 10:46 पूर्वाह्न

views 102

सिंगापुर में उत्‍साह से मनाया गया भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस

भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस सिंगापुर में भी उत्‍साह से मनाया गया। भारतीय उच्‍चायुक्‍त डॉक्‍टर शिल्‍पाक एम्‍बुले ने समारोह का नेतृत्‍व किया। बडी संख्‍या में भारतीय समुदाय के लोग आयोजन में शामिल हुए।     सिंगापुर में भारतीय स्कूलो के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए। सारंग हेलिकॉप्‍...

जनवरी 26, 2026 10:44 पूर्वाह्न

views 46

उप-हिमालयी प. बंगाल, सिक्किम और यूपी के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान है। केरल और माहे के कुछ इलाकों में दिन में गरज के साथ हल्‍...