मार्च 13, 2024 9:13 अपराह्न

views 21

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समान नागरिक स‍ंहिता उत्‍तराखंड विधेयक-2024 को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखण्ड विधानसभा से पारित समान नागरिक संहिता विधेयक- यू॰सी॰सी को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के साथ ही उत्तराखण्ड आजादी के बाद यू॰सी॰सी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। एक सोशल मीडिया संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू॰सी॰सी विधेयक को र...

मार्च 13, 2024 9:10 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा–विकसित भारत का लक्ष्‍य वंचित वर्गों के विकास के बिना हासिल नहीं किया जा सकता। उन्‍होंने पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ किया तथा एक लाख उद्मियों के लिए ऋण स्‍वीकृत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान और रोजगार आधारित जनकल्याण' - पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया और वंचित समुदायों के एक लाख उद्यमियों के लिए ऋण सहायता को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और स्वच्छता कर्मियों सहित वंच...

मार्च 13, 2024 9:11 अपराह्न

views 32

सरकार ने दिल्‍ली मेट्रो के चौथे चरण की परियोजना के अंतर्गत दो नये गलियारों को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत दो गलियारों को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल  की बैठक के बाद नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों गलियारों की कुल लागत 8 हजार चार सौ करोड़ रुपये होगी। इसका खर्च केन्‍द्र सरकार, दिल्...

मार्च 13, 2024 9:04 अपराह्न

views 32

रक्षा मंत्रालय ने आज 34 उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ आठ हजार 73 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने आज 34 उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ आठ हजार 73 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित 25 उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर और भारतीय तट रक्षक बल के लिए नौ उन्...

मार्च 13, 2024 8:56 अपराह्न

views 39

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने को स्‍वीकृति  दी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने को स्‍वीकृति दे दी। राज्य मंत्रिमंडल ने मुंबई में औपनिवेशिक नाम वाले आठ उपनगरीय रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलने का निर्णय किया। इनमें करी रोड स्टेशन को लालबाग, सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन को डोंगरी, मरीन लाइन्स का मुंबादेवी, चर्नी रोड का गिर...

मार्च 13, 2024 8:55 अपराह्न

views 142

केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार से सामान की खरीद पर वस्तु एवं सेवा कर- जीएसटी पर 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता देने का निर्णय

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कल्याणकारी उपाय के रूप में केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार से सामान की खरीद पर वस्तु एवं सेवा कर- जीएसटी पर 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा। इस फैसले का उद्देश्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों - सीएपीएफ, केंद्रीय पुलिस ...

मार्च 13, 2024 8:37 अपराह्न

views 17

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र के धुले जिले में एक महिला रैली में कई महिला न्याय गारंटी का वादा किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र के धुले जिले में एक महिला रैली में कई महिला न्याय गारंटी का वादा किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अन्‍तर्गत रैली में उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीब महिलाओं के बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये सीधे जमा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार...

मार्च 13, 2024 8:34 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बोड़गा के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बोड़गा के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य और माओवादियों के दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के घायल होने का दावा किया है।   मिली जानक...

मार्च 13, 2024 8:31 अपराह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी एक लाख रेहड़ी-पटरी वालों को योजना के अंतर्गत ऋण वितरित करेंगे, जिनमें दिल्ली के पांच हजार रेहड़ी-पटरी वाले भी शामिल हैं। श्री मोदी दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण ...

मार्च 13, 2024 8:30 अपराह्न

views 23

समाज के वंचित वर्गों के लिए ऋण सहायता का राष्‍ट्रव्‍यापी कार्यक्रम पीएम-सूरज पोर्टल आज नागालैंड में भी शुरू

    समाज के वंचित वर्गों के लिए ऋण सहायता का राष्‍ट्रव्‍यापी कार्यक्रम पीएम-सूरज पोर्टल आज नागालैंड में भी शुरू किया गया। सिविल प्रशासन कार्य और कर विभाग में सलाहकार कुदेचो खामो ने कहा कि यह पोर्टल विशेष रूप से स्वच्छता कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है। उन्‍होंने कस्बों और शहरों को साफ रखने के लिए अपन...