अप्रैल 1, 2026 9:01 पूर्वाह्न

views 56

आंध्र प्रदेश सरकार ने बुनकरों के लिए मुफ्त बिजली योजना शुरू की

आंध्र प्रदेश सरकार ने हथकरघा और बिजली से चलने वाले करघे बुनकरों के लिए मुफ्त बिजली योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य आर्थिक राहत प्रदान करना और संघर्ष कर रहे बुनाई क्षेत्र को मजबूत करना है। यह पहल आज से प्रभावी हो गई है। इस योजना के तहत, पात्र हथकरघा बुनकरों को प्रति माह 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिले...

अप्रैल 1, 2026 8:56 पूर्वाह्न

views 91

उत्कल दिवस: ओडिशा का 91वां स्थापना दिवस आज

ओडिशा आज अपना 91वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दिन को उत्कल दिवस के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय इतिहास में ओडिशा का विशेष स्थान है। ओडिशा भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य था। राज्य स्थापना आंदोलन के उल्लेखनीय नेताओं में उत्कल गौरव मधुसूदन दास, उत्कल मणि गोपबंधु दास, फकीर मोहन सेनापति, ...

अप्रैल 1, 2026 8:52 पूर्वाह्न

views 39

मौसम: अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हो सकती है भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कल तक गरज और ओलावृष्टि की संभावना व्‍यक्‍त की है। झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा में आज गरज के साथ बिजली चमक सकती है। तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, ...

अप्रैल 1, 2026 8:29 पूर्वाह्न

views 80

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस दशक को भारत का तकनीकी युग बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह दशक भारत के तकनीकी विकास का दशक है और प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में देश की पहल‍ से पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कल गुजरात के सानंद में केयन्स सेमीकंडक्टर के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट ...

अप्रैल 1, 2026 8:24 पूर्वाह्न

views 157

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी आज असम के दौरे पर

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी असम में आगामी विधानसभा चुनावों के प्रचार के सिलसिले में आज राज्‍य के दौरे पर हैं। चुनाव में अब सिर्फ सात दिन शेष हैं। श्री मोदी कल रात करीब 9 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचे।

अप्रैल 1, 2026 8:11 पूर्वाह्न

views 38

पश्चिम बंगाल: निर्वाचन आयोग ने हंसखाली नदिया जिले के बीडीओ को निलंबित किया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के हंसखाली नदिया जिले के ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) सायंतन भट्टाचार्य को मतदान कर्मी पर हमले की घटना के बाद निलंबित कर दिया है। यह घटना राणाघाट में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुई। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को उनके खिलाफ तत्काल विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए...

अप्रैल 1, 2026 8:02 पूर्वाह्न

views 54

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रानगेल से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रानगेल से बातचीत की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

अप्रैल 1, 2026 7:58 पूर्वाह्न

views 42

‘जिरगा’ ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बुजुर्गों और सामाजिक नेताओं की संयुक्त सभा 'जिरगा' ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है। यह घोषणा कल पेशावर में जिरगा के समापन पर जारी की गई। बैठक में पूर्व राज्यपाल, राजनेता, पूर्व राजनयिक, आदिवासी बुजुर्गों, बुद...

अप्रैल 1, 2026 7:53 पूर्वाह्न

views 58

होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा से अमरीकी सैन्य बलों को नहीं हटाएंगे: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ जारी तनाव के बावजूद वे होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा से अमरीकी सैन्य बलों को नहीं हटाएंगे। मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए अ...

अप्रैल 1, 2026 7:49 पूर्वाह्न

views 36

क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ रूस का सैन्य परिवहन विमान, 29 लोगों की मौत

रूस का एक एएन-26 सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विमान से पहले संपर्क टूट गया था। इसके बाद यह विमान क्रीमिया प्रायद्धीप में एक चट्टान से टकरा गया। हादसे में 23 यात्री और छह चालक द...