फ़रवरी 28, 2026 8:59 पूर्वाह्न

views 106

आईसीसी टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने सुपर 8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

आई.सी.सी. टी-20 क्रिकेट विश्व कप में, इंग्लैंड ने कल रात कोलंबो में खेले गए सुपर 8, ग्रुप 2 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। 161 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने 19 ओवर और 3 गेंद में 6 विकेट पर हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 159 रन बनाए...

फ़रवरी 28, 2026 8:55 पूर्वाह्न

views 65

बोलिविया की राजधानी सूक्रे के पास मालवाहक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोगों की मौत

बोलिविया की राजधानी सूक्रे के पास पैसों से भरा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मृतक विमान में थे या ला पाज़ हवाई अड्डे के पास वाले राजमार्ग पर। टोवर ने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। विमान ला पाज़ से सटे शह...

फ़रवरी 28, 2026 8:14 पूर्वाह्न

views 85

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने अमरीकी ईंधन रोके जाने के बीच क्यूबा के साथ मैत्रीपूर्ण अधिग्रहण का संकेत दिया

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सभी संघीय एजेंसियों को एआई डेवलपर एंथ्रोपिक की तकनीक का उपयोग तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है। श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पोस्‍ट में लिखा कि उन्हें इस कंपनी की आवश्यकता नहीं है और वे भविष्य में इसके साथ कोई व्यापार नहीं करेंगे। उन्‍होंने ये टिप्पणियां पे...

फ़रवरी 28, 2026 8:03 पूर्वाह्न

views 97

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग आज पश्चिम बंगाल की अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद, निर्वाचन आयोग आज पश्चिम बंगाल की अपूर्ण अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इस सूची में उन मतदाताओं के नाम भी शामिल होंगे, जिनके पहचान पत्रों का सत्यापन विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत न्यायिक अधिकारियों द्वारा किया गया है।  मसौदा सूची में लगभग 7 करोड़ 8 लाख मतदा...

फ़रवरी 28, 2026 8:00 पूर्वाह्न

views 73

प्रधानमंत्री आज गुजरात में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर गुजरात का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान, श्री मोदी साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग-सुविधा का उद्घाटन करेंगे। यह ऐतिहासिक अवसर भारत में निर्मित पहले 'मेक इन इंडिया' सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल के वाणिज्यिक उत्पादन ...

फ़रवरी 28, 2026 7:49 पूर्वाह्न

views 96

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप नेताओं के बरी होने के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और अन्य को कथित दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में बरी किए जाने को चुनौती दी है। इससे पहले दिल्‍ली की एक अदालत ने इस मामले में अरव...

फ़रवरी 28, 2026 7:00 पूर्वाह्न

views 73

आईएमए ने 14 वर्ष तक की किशोरियों के मुफ्त एचपीवी टीकाकरण के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने देशभर में 14 वर्ष तक की किशोरियों को मुफ्त एचपीवी टीकाकरण उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में आईएमए ने कहा है कि यह पहल सर्विकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और देश की लाखों महिलाओं के स्वा...

फ़रवरी 27, 2026 10:27 अपराह्न

views 166

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिन की यात्रा पर आज मुंबई पहुंचे

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिन की यात्रा पर आज मुंबई पहुंचे। श्री कार्नी की पदभार ग्रहण करने के बाद यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री मुंबई में दो दिन रहेंगे। श्री कार्नी भारतीय और कनाडा के हितधारकों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। उनकी बैठक...

फ़रवरी 27, 2026 10:20 अपराह्न

views 128

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से केरलम के दो दिवसीय दौरे पर

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से केरलम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन, उप-राष्ट्रपति सेंट बर्चमंस कॉलेज, चांगनास्सेरी के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे। पहली मार्च को, श्री राधाकृष्णन त्रिशूर के देवमाता सी.एम.आई. पब्लिक स्कूल में चेतना गानाश्रम की आधारशिला रख...

फ़रवरी 27, 2026 10:13 अपराह्न

views 189

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य सशक्त और सुशिक्षित युवाओं से ही साकार होगा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्‍पना सशक्त और सुशिक्षित युवाओं के माध्यम से ही साकार हो सकती है। श्री राधाकृष्‍णन ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनसंचार संस्थान के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को राष्ट्र...