मार्च 1, 2026 7:01 अपराह्न

views 45

बेल्जियम ने उत्तरी सागर में रूस के गुप्त बेड़े से संबंधित एक तेल टैंकर को जब्त किया

बेल्जियम ने आज उत्तरी सागर में रूस के गुप्त बेड़े से संबंधित एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन ने कहा कि फ्रांस के रक्षा अधिकारियों के समर्थन से बेल्जियम के सशस्त्र बलों ने प्रतिबंधों को लागू करने के प्रयासों के तहत टैंकर पर हमला किया। बेल्जियम...

मार्च 1, 2026 6:58 अपराह्न

views 35

चेन्नई में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के सामने हुए विरोध प्रदर्शन

चेन्नई में आज अमरीकी वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन हुए। ईरान पर हुए हमलों की निंदा करते हुए विभिन्न मुस्लिम संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए प्रदर्शनों के कारण सुरक्षा बढ़ा दी गई। बाद में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मार्च 1, 2026 6:54 अपराह्न

views 38

तमिलनाडु: कच्चाथीवू द्वीप स्थित सेंट एंटनी चर्च में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव संपन्न

तमिलनाडु में कच्चाथीवू द्वीप स्थित सेंट एंटनी चर्च में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव कल संपन्न हुआ। तमिलनाडु से कुल तीन हजार सात सौ 41 श्रद्धालु इस अनूठे महोत्सव में शामिल हुए। इस महोत्‍सव का मछुआरा समुदाय में धार्मिक महत्व है। इसमें श्रीलंका से आए मछुआरे शामिल हुए। महोत्‍सव के लिए बड़ी संख्या मे...

मार्च 1, 2026 6:52 अपराह्न

views 75

भारतीय सेना की वज्र कोर ने आज अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय सेना की वज्र कोर ने आज अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर राष्ट्र के प्रति सात दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा का स्मरण किया गया। वर्ष 1950 में स्थापित वज्र कोर स्वतंत्रता के बाद स्थापित होने वाली भारतीय सेना की पहली कोर थी। वज्र कोर ने वर्षों से पश्चिमी मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...

मार्च 1, 2026 8:23 अपराह्न

views 74

पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कूच बिहार से ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रसमणि मेला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से राज्य की मतदाता सूची से 50 लाख...

मार्च 1, 2026 6:36 अपराह्न

views 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागपुर के एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मार्च 1, 2026 6:34 अपराह्न

views 43

लद्दाख: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए निकाले गए विशाल जुलूस

लद्दाख के कारगिल जिले में आज ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए विशाल जुलूस निकाले गए। कारगिल में अहले सुन्नत वल जमात समिति के सदस्यों ने शिया समुदाय के साथ मिलकर शोक व्यक्त किया। सम्मान के प्रतीक के रूप में मुख्य बाजार बंद रहे। इसी तरह द्रास, सांकू और...

मार्च 1, 2026 6:32 अपराह्न

views 52

ईरान: जनरल अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर का कमांडर नियुक्त किया गया

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि मोहम्मद फखपाउर की हत्या के बाद जनरल अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर का कमांडर नियुक्त किया गया है। ब्यूनस आयर्स में 1994 में ए.एम.आई.ए यहूदी सामुदायिक केंद्र पर बमबारी के लिए वर्ष 2007 से इंटरपोल द्वारा वांछित कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर अहमद वाह...

मार्च 1, 2026 6:28 अपराह्न

views 32

सीजीसीए वंदना गुप्ता ने उत्तर क्षेत्र समीक्षा बैठक का उद्घाटन किया

संचार लेखा महा नियंत्रक (सीजीसीए) वंदना गुप्ता ने आज दूरसंचार विभाग के अंतर्गत आने वाली क्षेत्रीय इकाइयों की परिचालन दक्षता का आकलन और उसे सुव्यवस्थित करने के लिए उत्तर क्षेत्र समीक्षा बैठक का उद्घाटन किया। उत्तर क्षेत्र में 850 से अधिक दूरसंचार लाइसेंसधारियों की निगरानी होती है और वह दूरसंचार विभाग...

मार्च 1, 2026 6:22 अपराह्न

views 30

पश्चिमी एशिया में उत्पन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण आज भारतीय विमान कंपनियों की 350 उड़ानें रद्द

पश्चिमी एशिया में उत्पन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण आज भारतीय विमान कंपनियों ने 350 उड़ानें रद्द कर दी हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों को संबंधित विमान कंपनियों से उड़ान की ताजा जानकारी लेने और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए उनके संपर्क में रहने की सलाह दी है। मंत्राल...