मार्च 5, 2026 1:13 अपराह्न

views 32

एनसीबी ने इंडिया-म्यांमार सीमा से ज़ब्त की मेथामफेटामाइन और हेरोइन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंडिया-म्यांमार सीमा से 36 किलोग्राम से अधिक की मेथामफेटामाइन और लगभग एक किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की है। इसकी कीमत लगभग 31 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ब्‍यूरो के अनुसार इस संबंध में  म्यामां के एक नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मार्च 5, 2026 12:12 अपराह्न

views 54

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज सुबह नई दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि फिनलैंड के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मुलाकात से भारत-फिनलैंड संबंध और मजबूत होंगे।

मार्च 5, 2026 12:03 अपराह्न

views 64

एआई के क्षेत्र में अमरीका ने चीन पर स्पष्ट बढ़त बना ली है: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में अमेरिका ने चीन पर स्पष्ट बढ़त बना ली है। साथ ही उन्होंने चीन पर वैश्विक पवन टरबाइन बाजार पर कब्जा करने और यूरोप में इन उपकरणों के निर्यात का आरोप लगाया।   व्हाइट हाउस में आयोजित ‘रेटपेयर प्रोटेक्शन प्लेज’ गोल...

मार्च 5, 2026 11:54 पूर्वाह्न

views 52

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ और अमरीका के आंतरिक मामलों के मंत्री डग बर्गम ने कहा- दोनों देश खनन के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ और अमरीका के आंतरिक मामलों के मंत्री डग बर्गम ने कहा है कि दोनों देश खनन के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की राष्ट्रीय ऊर्जा प्रभुत्व परिषद के प्रमुख बर्गम ने कराकस स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति रोड्रिगेज़ से मुलाकात क...

मार्च 5, 2026 11:48 पूर्वाह्न

views 61

पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज, इजरायल ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। इजरायली रक्षा बलों ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है। इनमें मिसाइल लॉन्चर और वायु रक्षा प्रणाली शामिल हैं, जो इजरायली वायुसेना विमानों के लिए खतरा मानी जा रही थी। इससे पहले, इजरायल ने पूर्वी तेहरान में ईरान के...

मार्च 5, 2026 11:43 पूर्वाह्न

views 69

पश्चिम एशिया संघर्ष: दुबई में फंसे पुणे के 184 लोगों में से 111 सुरक्षित घर लौटे

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों की वापसी शुरू हो गई है। दुबई में फंसे पुणे जिले के 184 निवासियों में से 111 सुरक्षित रूप से घर पहुंच चुके हैं। जिला अधिकारी जितेंद्र दुड़ी ने बताया कि 19 नागरिकों की उड़ान का समय बदल दिया गया है, जबकि शेष 54 लोगों को वापस लाने के प्रयास जा...

मार्च 5, 2026 11:39 पूर्वाह्न

views 37

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो में कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो के पूर्वी क्षेत्र में कोल्टन खनन स्थल पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 200 से अधिक हो गई है, जिसमें लगभग 70 बच्चे शामिल हैं। भारी बारिश के कारण मंगलवार को उत्तरी किवू प्रांत के रुबाया खनन क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। इसमें खनिक, खाद्य विक्रेता और अन्य छोटे व्यापारी दब ग...

मार्च 5, 2026 11:36 पूर्वाह्न

views 37

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कल रात नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में श्री रेड्डी ने राज्य की बढ़ती प्रशासनिक और सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए तेलंगाना में अतिरिक्त भारतीय पुलिस सेवा-आईपीएस अधिकारियों की तैनाती का अनुरोध किया है। उन्होंने वर्तमान में ...

मार्च 5, 2026 11:34 पूर्वाह्न

views 34

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों की घुसपैठ की एक कोशिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों की घुसपैठ की एक कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। यह घटना मंगलवार सुबह पुंछ जिले के भींबर गली क्षेत्र में हुई। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं और सतत निगरानी के आधार पर सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स  के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि का...

मार्च 5, 2026 11:32 पूर्वाह्न

views 131

महाराष्ट्र में चल रहा गन्ने की पेराई का सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंचा

महाराष्ट्र में चल रहा गन्ने की पेराई का सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। गन्ने की आपूर्ति समाप्त होने के कारण 210 में से 77 चीनी कारखानों ने परिचालन बंद कर दिया है। राज्य चीनी आयुक्त कार्यालय की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अब-तक कुल दस करोड़ टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। इससे 9.41% की रिकवरी द...